मध्य प्रदेश

MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा


मध्यप्रदेश में तकनीकी के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की.

इस दौरान डेटा-सेंटर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘साइटैक आरई प्रा. लि.’ के प्रबंध निदेशक सी. डी. सिंह और विजय राज सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की. बैठक में कंपनी ने प्रदेश के आईटी परिदृश्य को नई गति देते हुए ग्वालियर में ₹3,000 करोड़ के भारी निवेश की योजना साझा की. कंपनी ने ग्वालियर स्थित एमपीएसईडीसी आईटी पार्क में एक अत्याधुनिक ‘एआई-रेडी डेटा सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.

इंदौर में लालवाला इंडस्ट्रीज करेगी 1200 करोड़ का निवेश, CM से हुई चर्चा

औद्योगिक विकास के साथ खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

इस परियोजना से अंचल में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नए द्वार खुलेंगे. डेटा सेंटर के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए 200 उच्च-कुशल एवं तकनीकी पदों पर प्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे तो 600 सहायक एवं सेवा-क्षेत्रीय पदों पर अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर तैयार होंगे. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी प्रतिनिधियों को अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया.  

गौरतलब है कि नई दिल्ली स्थित ‘साइटैक आरई’ डेटा सेंटर साइट डेवलपर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी समूह है. कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्लिन (जर्मनी) में डेटा सेंटर विकास का अनुभव रखती है. इसके अलावा, भारत में कंपनी 600 मेगावाट से अधिक क्षमता की पवन ऊर्जा परिसंपत्तियों का सफल परिचालन कर रही है. कंपनी ने आईटी-आईटीईएस एवं डेटा सेंटर नीति के अंतर्गत राज्य सरकार की कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (CCIP) में प्रोत्साहनों हेतु आवेदन किया है.

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रति प्रतिबद्ध है राज्य सरकार’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रदेश में उद्योग अनुकूल नीतियां लागू हैं और इस मेगा निवेश परियोजना को समयबद्ध स्वीकृति, सुगम भूमि आवंटन व प्रतिस्पर्धी बिजली दरों सहित हरसंभव प्रशासनिक और नीतिगत सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा.

MP में नई नीली क्रांति की तैयारी, CM ने कहा- मत्स्य उत्पादन होगा दोगुना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button