खबर

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: A रेटिंग वाली कॉकटेल 2 की उम्मीद से ज्यादा ओपनिंग, पहले दिन तोड़ा कॉकटेल का रिकॉर्ड | Cocktail 2 Box Office Collection Day 1 shahid kapoor rashmika mandanna A rated Cocktail 2 breaks Cocktail opening 1st day record


नई दिल्ली:

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2 पिछले काफी दिनों से चर्चा में है. यह 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसके चलते फिल्म को लेकर काफी हाइप हैं. हालांकि इस फिल्म को ए रेटिंग मिलने के बाद यह और भी ज्यादा सुर्खियों में हैं. हालांकि क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से फिल्म को मिला जुला रिव्यू मिल रहा है. लेकिन अब बात आती है कॉकटेल 2 के ओपनिंग कलेक्शन की, जिसने पहले दिन कॉकटेल का पहले दिन का कलेक्शन पछाड़ दिया है और उम्मीद से अच्छा कलेक्शन अपने नाम किया है. 

कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में कॉकटेल 2 ने 13.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 20.20 करोड़ रही है. जबकि बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, कॉकटेल ने 11 करोड़ का ओपनिंग अपने नाम की थी, जिसके चलते कॉकटेल 2 ने फिल्म को पछाड़ दिया है. 

ये भी पढे़ं- Cocktail 2 Review: इश्क, दोस्ती और लॉयल्टी की अग्निपरीक्षा है शाहिद, रश्मिका और कृति की कॉकटेल 2, पढ़ें मूवी रिव्यू

कॉकटेल 2 का बजट और कास्ट

कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर ने 35 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा फीस ली है. वहीं रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को 15 करोड़ फीस दी गई है. एनडीटीवी ने फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं

कॉकटेल के बारे में 

2012 में आई कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल कॉकटेल 2 है, जिसका निर्देशन होमी अडजानिया ने किया है. दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म ने 35 करोड़ के बजट में 125.7 करोड़ कमाई की थी, जिसके चलते यह ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. वहीं पहले दिन 11 करोड़ ओपनिंग कलेक्शन के बाद पहले वीकेंड पर 36 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि पहले हफ्ते में 54 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. वहीं भारत में फिल्म का कलेक्शन 71 करोड़ रहा था.   

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

लेखक के बारे में

img

रोज़ी पंवार

सब एडिटर

सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button