मनोरंजन

Cocktail 2 BO Day 1: ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छ्प्पर फाड़ की कमाई, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन


शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई  है. यह फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ के रिलीज होने के एक हफ़्ते के अंदर ही रिलीज हुई; फिर भी ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कंप्टीशन के बीच अच्छी ओपनिंग ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

कॉकटेल 2′ ने पहले दिन कितनी कमाई की?
होमी अदजानिया की रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है और मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, इसने जबरदस्त शुरुआत की है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फ़िल्म को इस साल बॉलीवुड में रोमांटिक फ़िल्मों के लिए एक बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है. महामारी के बाद से बॉक्स ऑफ़िस पर रोमांटिक फ़िल्मों की सफलता दर काफ़ी कम रही है, इसलिए ‘कॉकटेल 2’ जैसी फ़िल्मों से काफ़ी उम्मीदें हैं। अपने पहले ही दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने घरेलू नेट कमाई के मामले में अपनी पिछली फ़िल्म को पीछे छोड़ दिया है और आसानी से डबल-डिजिट का आंकड़ा पार कर लिया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिसियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 First Review: ‘उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है’, आ गया शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू

कॉकटेल 2′ ने तोड़ा ‘कॉकटेल’ का रिकॉर्ड
बता दें कि सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ओरिजिनल फिल्म ‘कॉकटेल’ ने भारत में 10.47 करोड़ (नेट) के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. वहीं ‘कॉकटेल 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ की कमाई कर इसका रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

कॉकटेल 2′ बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘कॉकटेल 2’  रिलीज के पहले दिन 13.50 करोड़ की ओपनिंग के साथ भारत में साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग बन गई है. दरअसल इसने शाहिद कपूर की ही ओ’रोमियो के 9.01 करोड़ के रिकॉर्ड को मात दे दी है.

ये हैं भारत में 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड ओपनिंग (नेट)

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 32.1 करोड़
  • भूत बंगला – 18.31 करोड़
  • कॉकटेल 2- 13.50 करोड़
  • ओ’रोमियो – 9.01 करोड़

 ये भी पढ़ें:-थिएट्रिकल रन के बाद OTT पर कब और कहां रिलीज होगी शाहिद कपूर की Cocktail 2, यहां जानें पूरी डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button