खबर

मानसून की दस्तक से पहाड़ों पर आफत, यमुनोत्री-उत्तरकाशी मार्ग पर भयानक हादसा, बाल-बाल बची 4 लोगों की जान | horrific accident on the Yamunotri Uttarkashi route four people narrowly escape death


मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों ने अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है. विकासनगर-यमुनोत्री-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बीच ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने मौके पर मौजूद हर शख्स के रोंगटे खड़े कर दिए. बताया जा रहा है कि बारिश के बीच अचानक पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर मौत बनकर चलती कार पर आ गिरा. जोरदार धमाके के साथ कार के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. 

बताया जा रहा है कि कार में कोटद्वार का पूरा परिवार सवार था. चंद सेकेंड में आई इस पहाड़ी आफत ने चारों जिंदगियों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा कर द‍िया था. भयावह हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त कार में फंसे कार सवारों को बाहर निकाला गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड में मॉनसून से 2 दिन भारी बारिश, देहरादून, बागेश्वर से टिहरी, चमोली तक IMD अलर्ट 

इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को किनारे कर सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया. फिलहाल मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच सामने आई इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मानसून के दौरान पहाड़ी रास्तों पर एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. 

चमोली में मूसलाधार बारिश, बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बाधित

उधर, चमोली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  प्रशासन के अनुसार, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के पास मलबा आने से मार्ग प्रभावित हुआ है. हालांकि, इस स्थान पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सावधानी के साथ जारी है. वहीं, गुलाबकोटी के पास भारी मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देर रात से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

येलो अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में प्रशासन सतर्क, 110 CCTV कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button