खबर

43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेगी ये एक्ट्रेस, मिसकैरिज का झेला था दर्द, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई | Priyanka Chopra congratulates The Devil Wears Prada 2 actress anne hatchway on 3rd pregnancy at 43 


नई दिल्ली:

2026 की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला में से एक ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में द डेविल वियर्स पराडा 44 वर्षीय एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति एडम शुलमैन के साथ अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस को दी है. वीडियो में गुड न्यूज देते हुए ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ऐनी हैथवे अपने फायरप्लेस के आगे वाइट कलर की ड्रैस में आती हैं और कैमरा को पोज देते हुए अपने बेबी बंप पर हाथ रखती हैं और प्रेग्नेंसी का ऐलान करती हुईं नजर आ रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

वीडियो में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, एक्स बेबी, मैं तुम्हारी हूं एक्स. इस क्लिप के साथ बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का बेबी आ एम योर्स गाना लगाया गया है. पोस्ट देखते ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जो ऐनी हैथवे की अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, यस बधाई हो. इसके अलावा फैंस और अन्य सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है और एक्ट्रेस को बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

ऐनी हैथवे की मैरिड लाइफ

43 वर्षीय एक्ट्रेस ऐनी हाथवे ने बिजनेसमैन एडम शुलमैन से 2012 में शादी की थी. वहीं कपल के दो बच्चे जॉनथन और जैक हैं. कपल ने पहले बच्चे का स्वागत 2016 में किया था. जबकि दूसरे का 2019 में. वहीं 2026 में तीसरे बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे. हालांकि ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस अपने बच्चों को स्पॉटलाइट से दूर रखती है. 

प्रेग्नेंसी स्ट्रगल का किया सामना

मां बनने से पहले ऐनी हैथवे ने मां इनफर्टिलिटी का सामना किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के साथ कहा, यह एक फिल्म के लिए नहीं है. मजाक एक तरफ. जो लोग इनफर्टिलिटी और कंसीव करने की मुश्किलों से गुजर रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मेरी दोनों प्रेगनेंसी का सफर आसान नहीं था. आप सभी को ढेर सारा प्यार. वहीं 2025 में दो बेटों के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह 2015 में प्रेग्नेंट थीं. लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया जब वह ऑफ ब्रॉडवे प्ले ग्राउंडेड परफॉर्म कर रही थीं. 

 The Devil Wears Prada में आई थीं नजर 

ऐनी हाथवे आखिरी बार 20 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई द डेविल वियर्स पराड़ा 2 में नजर आई थीं. वहीं फिल्म ने 100 मिलियन डॉलर बजट में 677.1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था और 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

लेखक के बारे में

img

रोज़ी पंवार

सब एडिटर

सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button