
Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत 27 जून 2026 शनिवार को है. ये इस साल का आखिरी शनि प्रदोष व्रत होगा इसलिए इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है. साढ़ेसाती और ढैय्या की परेशानियों से मुक्ति पाने का ये सुनहरा अवसर है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि व्रत जीवन की तमाम समस्याओं से पार पाने का दिन है़. ऐसे में शनि प्रदोष व्रत पर किस समय करें शिव जी की पूजा, कौन से उपाय श्रेष्ठ हैं जान लें.
शनि प्रदोष व्रत 2026 मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जून को रात 10.22 पर शुरू होगी और अगले दिन 28 जून को सुबह 12.43 पर समाप्त होगी. इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा करें.
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – रात 7.23 से रात 9.23 तक शुभ मुहूर्त है.
2026 का आखिरी शनि प्रदोष व्रत
कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हों तो जीवन में कामों में देरी, मेहनत के बाद भी मनमुताबिक परिणाम न मिलना, जिम्मेदारियां बढ़ना या मानसिक दबाव जैसी स्थितियां देखने को मिलती है. जब शनि कुंडली में दूषित हो तो संतान प्राप्ति में परेशानी, खुशहाल वैवाहिक जीवन में तनाव, करियर का ठप्प हो जाने जैसी समस्या आती है. ऐसे में इस साल आपके पास शनि प्रदोष व्रत में इस समस्या से मुक्ति पाने का ये आखिरी मौका है. 27 जून को साल की आखिरी त्रयोदशी तिथि होगी.
शनि प्रदोष व्रत पर कैसे करें शनि देव को प्रसन्न
- शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. श्रद्धा के साथ “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.
- पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान करना भी शुभ माना जाता है.
- जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द दाल, कंबल या भोजन का दान करें.
- एक काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, कोयला व लोहे की कील लपेटकर बहते जल में प्रवाहित कर दें.
- शनि प्रदोष के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं
- हनुमान चालीसा का पाठ करें, बजरंगबली की कृपा से रोग, दोष का नाश होता है.
शनि देव को प्रसन्न करने के नियम
- झूठ, क्रोध, अपशब्द और किसी का अपमान करने से बचना शुभ माना जाता है.
- मेहनत, समय की पाबंदी और बुजुर्गों का सम्मान शनि से जुड़े महत्वपूर्ण आचरण माने जाते हैं.
Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह कब शुरू होगा ? इस महीने लगेंगे चातुर्समास, जान लें नियम, व्रत-त्योहार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.