
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने HPPS अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं. राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
तबादलों की लिस्ट में ज्यादातर अधिकारी 2018-19 बैच के हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कई और अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं. जबकि इन तबादलों को रूटीन प्रक्रिया बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान
अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है:
1. बबीता राणा (HPPS 2008) को जुंगा स्थित प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन से प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बंगढ़ (ऊना) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) लगाया गया है.
2. फिरोज खान (HPPS 2018) को ऊना से शिमला में उप पुलिस अधीक्षक (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है.
3. अजय कुमार-III (HPPS 2018) को तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह (मंडी) से एसडीपीओ मनाली, जिला कुल्लू लगाया गया है.
4. संजीव कुमार-IV (HPPS 2019) को पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत स्थिति से उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व), शिमला नियुक्त किया गया है.
5. हेम राज (HPPS 2021) को ऊना से पुलिस मुख्यालय, शिमला में उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) लगाया गया है.
6. विक्रांत बोंसरा (HPPS 2022) को एसडीपीओ मनाली के पद से उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है. उनके पास लाहौल-स्पीति केलांग में एसवीएसीबी का अतिरिक्त कार्यभार भी था.
7. हरीश कुमार शर्मा (HPPS 2013) को जुंगा स्थित प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन से पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है.
अगस्त में भी हुए थे तबादले
यहां बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में 27 अगस्त को कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. इसमें तीन आईपीएस अधिकारी और छह HPPS अधिकारी शामिल थे. जबकि इससे पहले ही 10 अगस्त को भी सुक्खू सरकार ने एक साथ 57 अधिकारियों का तबादला किया था. जिसमें विजिलेसं, सीआईडी और एंटी-नारकोटिक्स के अधिकारी भी शामिल थे और कई जिम्मेदारियां बदली गयीं थीं.
यह भी पढ़ें: शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन