
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता पहुंची थी. प्रदर्शन के दौरान जिस तरह का जोश और जज्बा देखने को मिला, वह अलग था. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सभी संस्थाओं को नियंत्रित कर वोट चोरी की गई और तानाशाही तरीके से देश चलाने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि, अब इस तरह की कोशिशें सफल नहीं होंगी.
नरेश चौहान ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें कहीं भी निष्पक्षता नजर नहीं आई. उन्होंने मांग की कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए. उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समझ लें कि अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ले ली है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी आगे आकर लोकतंत्र को बचाने में मदद करने की अपील की.
कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर से जुड़े आरोपों पर बोले
कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर से जुड़े आरोपों के मामले में बीजेपी के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश चौहान ने कहा कि यदि मामले की जांच हो रही है तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि जिसने भी गलत किया है, उसे उसका सामना करना पड़ेगा.
नरेश चौहान ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों को यह भी याद रखना चाहिए कि उसकी विचारधारा से जुड़े नेताओं पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठाया जा रहा है.
हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
विक्रम ठाकुर के व्यवहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बीजेपी विधायक विक्रम ठाकुर की ओर से पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान किए गए कथित अभद्र व्यवहार पर भी नरेश चौहान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा.
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास