मध्य प्रदेश

हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान


हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ (WD) के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को हमीरपुर जिले के नेरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई. इसके अलावा कांगड़ा और शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई.

बारिश के कारण प्रदेश में 6 से 11 डिग्री की गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चंबा में तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई. इसके अलावा, कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. तापमान में आई इस गिरावट के चलते प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सुबह और शाम के समय अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस होगा.

हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास

3 से 15 अक्टूबर तक एक बार फिर बारिश की संभावना

संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर तक एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है. हालांकि, 16 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है. लोगों को मौसम संबंधी जानकारी पर ध्यान देने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button