खबर

मुफ्त में भी किसी से नहीं लेनी चाहिए ये 3 चीजें, हो जाएंगे गरीब और कंगाल | Vastu Shastra Home Remedy Do not take these 3 things free from someone salt mustard oil handkerchief



Vastu Tips: घर में रहने वाले सदस्यों की सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए वास्तु नियमों का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. मान्यता है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति से मुफ्त में लेना शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और बनते हुए कामों में भी बाधाएं आने लगती हैं. आज हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारेे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मुफ्त में भी किसी से नहीं लेना चाहिए, वरना काफी समस्याएं हो सकती हैं.

1. नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी से मुफ्त में नमक लेने से बचना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. साथ ही किसी से फ्री में नमक लेने से आपके जीवन में नेगेटिविटी बढ़ सकती है. इसके अलावा आपको आर्थिक परेशानियां भी घेर सकती हैं. अगर आपके लिए नमक लेना जरूरी है, तो उसके बदले में सामने वाले को जरूर कुछ दें. 

2. सरसों का तेल

सरसों के तेल को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है. ऐसे में आप कभी भी किसी से भी मुफ्त में सरसों का तेल न लें. माना जाताा है कि ऐसा करने से आपको शनि ग्रह के अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं और बनतेे-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं. ऐसे में किसी से तेल का लेनदेन हमेशा सोच-समझकर करें.

3. रुमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी का रुमाल इस्तेमाल करते समय या उधार लेते समय भी खास ध्यान रखना चाहिए. माना जाता है कि फ्री में रुमाल लेने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. साथ ही लड़ाई-झगड़े भी होने लगते हैं. हमेशा रुमाल अपना ही इस्तेमाल करें. किसी और का रुमाल यूज करते समय सावधानी रखें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: गुरु दीक्षा कब लेनी चाहिए? गुरु बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, संतों की शरण में जाने से पहले समझें नियम

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में बाल कटवाना चाहिए या नहीं? धार्मिक मान्यता के साथ जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में जौ बो रहे हैं तो ये एक चीज मिट्टी के पात्र में डाल दें, एक या दो दिन में उगेंगे हरे-भरे जौ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button