खबर

16 साल पुराना माता रानी का भजन, नरेंद्र चंचल की आवाज से बना सदाबहार, मां से बात करते-करते हो जाएगा पूरा पूजा-पाठ | Narendra Chanchal 16 year old mata bhajan has 292 million views on youtube mata ki chowki is incomplete without this devotional bhajan


16 साल पुराना माता रानी का भजन, नरेंद्र चंचल की आवाज से बना सदाबहार, मां से बात करते-करते हो जाएगा पूरा पूजा-पाठ

नरेंद्र चंचल का वो भजन जिसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया

Social Media

नई दिल्ली:

नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत होने जा रही है. 11 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में इस पर्व धूम रहेगी. जगह-जगह पंडाल तो सजते ही हैं साथ ही साथ घरों में भी माता रानी का स्वागत किया जाता है. ऐसे मौकों पर भजन और भक्ति गीत की खासी अहमियत होती है. सुबह से लेकर शाम तक माता की आरती और उनकी भक्ति में लीन भक्तों के लिए हम एक ऐसी भेंट लेकर आए हैं जिसे अगर सुबह सुन लें तो मन भावुक हो उठता है. इस भजन को खासतौर से सुबह के वक्त खूब सुना जाता है क्योंकि भजन की शुरुआत ही अम्बे मां को सुबह होने की जानकारी देने के साथ होती है.

ऐसे में यह भजन और खास हो जाता है. हम बात कर रहे हैं अम्बे मां के भजन ‘भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे’ की. इस भजन के बोल बलबीर निर्दोष ने लिखे थे और इसे नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज से अमर बना दिया. बता दें कि नरेंद्र चंचल भक्ति गीत गाने के लिए जाने जाते थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गीत गाए. वे कई आईकॉनिक  भजन गाने के लिए जाने जाते है. नरेंद्र चंचल के चर्चित भक्ति गीतों की बात करें तो इनमें चलो बुलावा आया है, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, अम्बे तू है जगदम्बे काली, संकट मोचन नाम तिहारो, राम से बड़ा राम का नाम शामिल है. 

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्तूबर 1940 को  पंजाबी हिंदू फैमिली में हुआ. पारिवारिक माहौल भक्ति भाव से भरा था इसलिए उन्हें भजन और आरती गाने की प्रेरणा मिली. लंबे संघर्ष के बाद साल 1973 में उन्हें फिल्म बॉबी में ‘बेशक मंदिर मस्जिद’ गाने को मिला. उन्होंने भक्ति संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णो देवी मंदिर जाया करते थे और साल के आखिरी दिन वहां परफॉर्म करते थे. इस लीजेंड्री भजन सिंगर में साल 2021, 22 जनवरी को 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. उनका निधन एज रिलेटेड हेल्थ इश्यू के चलते हुआ. आज नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं हैं लेकिन शायद ही दुर्गा मां का कोई ऐसा पंडाल हो जहां उनकी आवाज में भजन ना बजें.

यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना गाना जो हर किसी को लगा बकवास, बदली गुमनाम सिंगर की जिंदगी, बना दिया दूसरा मोहम्मद रफी

  




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button