
Happy Janmashtami 2026 Wishes in Hindi: जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को है. धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय मथुरा की कारागार में देवकी और वासुदेव के घर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने वाले कान्हा ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना करने के लिए अवतार लिया.
श्रीकृष्ण का जीवन बचपन की नटखट लीलाओं से लेकर महाभारत में दिए गए गीता के उपदेश तक मानव जीवन को प्रेम, कर्म, भक्ति और धर्म का संदेश देता है. उनके सिर का मोर मुकुट, हाथों में बांसुरी और माखन से जुड़ी बाल लीलाएं आज भी भक्तों के मन को आनंद से भर देती हैं. जन्माष्टमी पर मंदिरों में आधी रात को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है, झूला सजाया जाता है और बाल गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया जाता है. इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों को कान्हा की भक्ति और प्रेम से भरी शुभकामनाएं भेजकर जन्माष्टमी की खुशियां साझा करें.
मुरली की धुन में सजे हर अरमान,
कान्हा करें खुशियों से भरपूर आपका जहान.
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं.
माखन चुराने वाला नटखट नंदलाल,
हर ले आपके जीवन के सारे मलाल.
शुभ हो जन्माष्टमी का त्योहार.
राधा के प्रेम, कृष्ण की मुस्कान,
बना रहे जीवन में खुशियों का जहान.
जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं.
कान्हा की बंसी जब सुर सजाए,
हर दुख आपके जीवन से दूर हो जाए.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं. 
नंद के घर आनंद छाया,
यशोदा मैया ने लल्ला पाया.
आपके घर भी खुशियां आएं अपार,
जन्माष्टमी का हो मंगलमय त्योहार.
जिसके सिर पर मोर मुकुट सुहाए,
जिसकी बंसी मन को हरषाए,
वो कान्हा आपके जीवन में प्रेम बरसाए.
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं.
कान्हा की कृपा हो इतनी खास,
हर पल खुशियों का रहे एहसास.
दूर हों जीवन के सारे गम,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 
मुरली वाले की मुरली बजती रहे,
आपके आंगन में खुशियां सजती रहें.
कान्हा का आशीर्वाद बना रहे,
जन्माष्टमी शुभ और मंगलमय रहे.
नटखट कान्हा मुस्कुराएं,
जीवन में नई खुशियां लाएं.
प्रेम, सुख और शांति से भर दें संसार,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं अपार.
आधी रात मंदिर जाना संभव नहीं? घर पर ऐसे मनाएं कृष्ण जन्म
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.