खबर

मणिपुर: कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी के नेता के. मेघाचंद्र के घर के पास बम विस्फोट, सुरक्षा बल मुस्तैद | manipur clp leader k meghachandra house bomb blast



मणिपुर में राजनेता लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं और आए दिन उनके घरों को निशाना बनाकर बम धमाके किए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी (CLP) के नेता के. मेघाचंद्र के घर के पास बम विस्फोट की घटना सामने आई है. इससे महज एक सप्ताह पहले मणिपुर की कोंथौजम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और सरकार के प्रवक्ता डॉ. सपम रंजन सिंह के घर के पास भी बम धमाका हुआ था.

गेट के पास फेंका गया हैंड ग्रेनेड

CLP नेता के. मेघाचंद्र का आवास थौबल जिले के यैरीपोक इलाके स्थित बिष्णुनाहा में है. बीते रात उनके घर के मुख्य गेट के पास अचानक एक तेज बम धमाका हुआ. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं. 

खबरों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात बदमाश ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर के अंदर विस्फोटक फेंका था. माना जा रहा है कि यह विस्फोटक एक हैंड ग्रेनेड था, जिसे गेट के अंदर की तरफ फेंका गया और वहीं उसमें विस्फोट हो गया.

सुरक्षा बल तैनात, पुलिस का तलाशी अभियान जारी

जानकारी के अनुसार, जिस समय यह धमाका हुआ, उस वक्त घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के पास थी. घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. फिलहाल इस हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान और उनके मकसद का पता नहीं चल पाया है. इसके अलावा, अभी तक किसी भी संगठन या गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

मणिपुर में BJP विधायक के घर पर बम धमाका, कौन हैं डॉक्टर से नेता बने सपम रंजन?







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button