

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज उन लोगों को निशाने पर लिया जो लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि अमेरिका के पास ज्यादा गोला-बारूद नहीं बचा है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि जो लोग और मीडिया आउटलेट बार-बार यह कहते रहते हैं कि हमारे पास गोला-बारूद नहीं है. वे 100% गलत हैं. वे असल में देशद्रोही हैं. वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे मुझे जीतते हुए देखने के बजाय यह देखना ज्यादा पसंद करेंगे कि अमेरिका उस युद्ध में हार जाए, जिसे हम आसानी से जीत रहे हैं.
यूक्रेन-नाटो का भी लिया नाम
ट्रंप ने आगे लिखा कि ईरान में हहमारे पास मीडियम से हाई ग्रेड के गोला-बारूद का लगभग असीमित भंडार हैं. यह इतना ज्यादा है कि हम इसे इस या किसी भी दूसरी लड़ाई (जिसकी संभावना बहुत कम है!) में कभी भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा, हम पहले से कहीं ज्यादा मात्रा में गोला-बारूद बना रहे हैं. हम किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं और स्टॉक जमा कर रहे हैं. हम इन्हें दूसरों को बेचने के बजाय खुद अमेरिका के लिए रख रहे हैं, लेकिन सहयोगियों को बिक्री जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगी. साथ ही, यह भी जान लें कि बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को बिना किसी कीमत के इतना ज्यादा गोला-बारूद दिया है, जितना हमने ईरान में इस्तेमाल भी नहीं किया. यूक्रेन और NATO को सैकड़ों अरब डॉलर मुफ्त में दिए गए, जिसके लिए यूरोप पैसे देता — अगर उनसे कहा जाता, लेकिन हम उस पैसे की मांग करेंगे, भले ही थोड़ी देर से.
कनाडा के पीएम को सीधी धमकी
इसके बाद ट्रंप ने कनाडा के पीएम को निशाने पर लिया. ट्रूथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि कनाडा के नेताओं, जैसे प्रधानमंत्री कार्नी के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “दुश्मन” बनाना बहुत अच्छा है, लेकिन जब उनकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी, तो यह राजनीति के लिए बहुत बुरा साबित होगा. इतना बुरा जितना किसी कनाडाई नेता के साथ पहले कभी नहीं हुआ. बस देखते रहिए.ट्रंप के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति के निशाने पर कनाडा के पीएम हैं. दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात चल रही थी. मगर अचानक ट्रेड डील नहीं हो पाई और उसके बाद दोनों देशों के संबंध अब तक के सबसे निचले पायदान पर हैं.
यह भी पढ़ें-
यूक्रेन की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां आपस में ही भिड़ गईं, गोलीबारी में कई घायल





