
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के (सरकार के प्रमुख के रूप में) के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा को ही जीवन का लक्ष्य बनाया है. पीएम मोदी के जन्म दिवस को बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने जा रही है. 17 सितंबर को हर घर में सेवा के नाम का दिया और 2047 विकसित भारत के संकल्प का दिया जलाया जाएगा. इस तरह करोड़ों घरों में दीप जलाकर सेवा और विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा.
भाजयुमो द्वारा प्रदेश भर में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर
शिमला में पत्रकार वार्ता कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि इस दौरान भाजयुमो द्वारा प्रदेश भर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. ब्लड बैंकों की 100% क्षमता भरी जाएगी. मेरा भारत कैसा था, कैसा है और 2047 में कैसा होगा विषय पर बच्चों के लिए स्कूलों में पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी. स्वच्छता, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जल संरक्षण, पौधारोपण और चिकित्सा सेवा जैसे कार्यक्रम चलेंगे. महिलाओं द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ और ‘मोदी जी के जीवन पर सेवा संकल्प’ पर रंगोली बनाई जाएगी.
हिमाचल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 64 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
बीजेपी सितंबर में महिलाओं को ठगने को लेकर करेगी जन आंदोलन
वहीं इस दौरान राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने अगस्त महीने में 121 स्थानों पर सड़कों और झूठी गारंटियों के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए. अब सितंबर में भी 170 स्थानों पर स्थानीय मुद्दों और महिलाओं को ठगने को लेकर जन आंदोलन किए जाएंगे. इसके साथ ही 17 जिलों में महिलाओं की दुर्दशा के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन होंगे. सरकार ने 4 साल में 1 लाख 70 हजार पद खाली छोड़ दिए हैं.
एक भी पक्की, पेंशन वाली नौकरी नहीं दी गई. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग का 50% पैसा सीधे पंचायतों को न देकर IP&H और PWD विभाग में जमा कराने के आदेश दिए हैं. यह पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों पर हमला है. बीजेपी इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी. बिंदल ने दिवाली से लॉटरी शुरू करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा, ‘लॉटरी से परिवार बर्बाद होते हैं. सरकार 50-100 करोड़ कमाने के लिए हजारों लोगों का जीवन बर्बाद कर रही है. बीजेपी इसे स्वीकार नहीं करेगी.
चंबा में सड़क किनारे लटकी निजी बस, यात्रियों की अटक गई सांस!