मध्य प्रदेश

रीवा: अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी नेशनल अस्पताल में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया, यहां एक निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंस कर मरीज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्स्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा शुरु कर दिया, परिजनों ने अस्पताल को तत्काल बंद करने की मांग की है. वहीं, मृतक के परिजनों पुलिस पर पीड़ित परिवार से मारपीट का आरोप लगाया है.

दरअसल मैहर जिले के अमरपाटन के लालपुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय सुरेश सेन, बीते दिनों पेड़ से नीचे गिरे थे, जिससे उनके शरीर मे कई गंभीर चोंटे आई थी. कंधे की हड्डी टूट जाने के कारण शनिवार की शाम उन्हें रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रात में अस्पताल का एक कर्मचारी सुरेश सेन को स्ट्रेचर में लिटाकर, अस्पताल के ऊपरी भाग में ले जाने के लिए लिफ्ट के अंदर गया, इसी दौरान लिफ्ट गिर गई और मरीज की दर्दनाक मौत हो गई.

इंदौर में महिला-पुलिस की बहस का वीडियो, 10 हजार वसूली का आरोप

कर्मचारियों पर लगा लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि कर्मचारी ने हमें सीढियों से ऊपर जाने के लिए कहा. जब हम सीढियों से ऊपर जाकर लिफ्ट के पास गए, तो पिता का आधा शरीर लिफ्ट के निचले हिस्से में फंसा हुआ था, और मौके से अस्पताल का कर्मचारी गायब था. हादसे से ठीक 20 मिनट पहले एक लड़की भी लिफ्ट में फंसी थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने सावधानी नहीं बरती. इसके बावजूद भी उनके पिता को लिफ्ट से लेकर गए.

परिजनों ने की अस्पताल को बंद करने की मांग

परिजनों की मांग है कि, हमें न्याय मिलना चाहिए, तत्काल अस्पताल बंद किया जाए. फिलहाल, इस घटना को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है, साथ ही अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि, अभी इस पर पुलिस के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है,पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया है, साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है.

रीवा में प्रसव के बाद महिला और बच्चे की मौत, जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button