मध्य प्रदेश

कुल्लू में भारी लैंडस्लाइड, सामने आया डरा देने वाला वीडियो

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के कुल्लू जिले से कुदरत के कहर की एक बेहद खौफनाक तस्वीर और वीडियो सामने आया है. निरमंड उपमंडल (Nirmand) में सोमवार (31 अगस्त) सुबह अचानक एक पूरा का पूरा पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गिरा. इस भयानक भूस्खलन (Landslide) के कारण बागीपुल-जाओं सड़क (Bagipul-Jaon Road) पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह डरा देने वाली घटना सोमवार सुबह करीब 10:12 बजे बागीपुल के समीप घटी. गनीमत यह रही कि जिस वक्त पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरे, उस समय कोई वाहन ठीक उसके नीचे नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. इस भूस्खलन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही सड़क मलबे के ढेर में तब्दील हो गई. सड़क बंद होने से स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

PM मोदी की देशसेवा के 25 साल पूरे, 17 सितंबर से BJP मनाएगी सेवा संकल्प

Kullu Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निरमंड के पास बागीपुल-जाओं सड़क पर भारी भूस्खलन। पहाड़ दरकने का वीडियो आया सामने, मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप। pic.twitter.com/vKBS4B8bx3

— kishan kumar (@kishanbjmc) August 31, 2026

PWD और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA Kullu) तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है. मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम, PWD के SDO (आनी), JE (निरमंड) और XEN (आनी) को दे दी गई है. प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग की ओर यात्रा करने से बचें, वैकल्पिक मार्गों (Alternate Routes) का इस्तेमाल करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 64 वर्षीय व्यक्ति की गई जान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button