
IPS KK Bishnoi: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस अधीक्षक पद से विदाई के दौरान IPS कृष्ण कुमार (केके विश्नोई) रो पड़े. विदाई समारोह में उनके पास ही बैठे संभल के जिलाधिकारी IAS अंकित खंडेलवाल ने उन्हें संभाला, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद वे खुद भी भावुक हो गए. संभल SP के तौर पर IPS कृष्ण कुमार विश्नोई ने 770 दिनों का कार्यकाल पूरा किया. उनका विदाई समारोह करीब तीन घंटे तक चला, जहां वे अपने सहयोगियों को याद करते हुए भावुक हो गए.
बता दें कि शनिवार को संभल पुलिस लाइन बहजोई के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का विदाई समारोह आयोजित किया गया. करीब तीन घंटे चले इस विदाई समारोह में एसपी बिश्नोई अपने सहयोगियों को याद करते हुए भावुक हो गए. उनके बराबर में बैठे संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल भी कुछ ही क्षण में भावुक हो गए.

ips krishan kumar bishnoi sambhal sp farewell emotional transfer bijnor
किसान को दिलवाया जमीन का हक
एसपी बिश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले सहयोगियों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसपी को फूलों से विदाई दी. इसी दौरान उन्होंने एक पीड़ित किसान की कहानी सुनाई, जिसे 10 साल से 50 लाख रुपये से अधिक की अपनी जमीन का हक नहीं मिल पा रहा था. एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर चकबंदी अधिकारियों ने मात्र दो दिन में किसान को उसकी जमीन वापस दिलाई.

ips kk bishnoi sambhal sp farewell emotional transfer bijnor
संभल हिंसा पर भी बोले एसपी केके बिश्नोई
उन्होंने जनपद संभल में अपने कार्यकाल के दौरान हुई कई अन्य घटनाओं का भी संक्षिप्त जिक्र किया. एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की घटना का उल्लेख किया. उन्होंने मुकदमों की जांच में कुलदीप कुमार की विशेष प्रशंसा की. एसपी ने कहा कि इस घटना में पुलिस और प्रशासन ने कंधे से कंधा मिलाकर सामना किया है. उन्होंने विशेष रूप से संभल के कुलदीप कुमार को मुकदमे की लिखा-पढ़ी, केस के नेतृत्व और साक्ष्य जुटाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया.
संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा से संबंधित 284 मामले अब तक हाई कोर्ट में निरस्त हो चुके हैं, जिनमें जमानत संबंधी मामले भी शामिल हैं. कुछ याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से भी निरस्त की गई हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि संभल पुलिस के खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल आदेश नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने हर मामले को विधि-सम्मत तरीके से निपटाया.उन्होंने उन पुलिसकर्मियों की भी सराहना की, जिन्होंने चोट लगने के बावजूद कर्तव्य पर डटे रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई.
आईपीएस केके बिश्नोई कौन हैं?
यूपी कैडर में 2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के पास धोरीमन्ना के रहने वाले हैं. 1 जनवरी 1994 को जन्मे केके बिश्नोई की पत्नी अंशिका वर्मा भी यूपी कैडर में आईपीएस अधिकारी हैं. 2020 बैच की आईपीएस अंशिका वर्तमान में बरेली सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं जबकि केके बिश्नोई 10 सितंबर 2024 से संभल एसपी रहे. अब 20 अगस्त 2026 को बिजनौर के एसपी बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के ‘सिंघम’: 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल ‘अफसरों की खान’, पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अधिकारी
यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुलिस अधीक्षक, अविनाश पाण्डेय की लखनऊ में तैनाती
यह भी पढ़ें- IPS बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम क्या है? मेरठ SSP ने NDTV से बताई नामकरण की रोचक कहानी





