
Mother keyboard tattoo: सच कहते हैं दुनिया में मां से ऊपर कोई नहीं है, जो अपने कलेजे के टुकड़े के लिए किसी भी तूफान से लड़ जाती है. ऐसी ही एक मां इन दिनों चर्चा में है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जेसिका फ्लेचर (Jessica Fletcher) नाम की महिला अपने 11 साल के ऑटिस्टिक (autistic) बेटे हंटर (Hunter) के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं. बेटा बोल नहीं पाता है, इसलिए वो बात करने के लिए एक डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करता है. उस दिन अचानक उस डिवाइस की बैटरी खत्म हो गई, जिसके बाद मां परेशान हो गईं, लेकिन बेटे ने तुरंत एक नैपकिन उठाया, उस पर कीबोर्ड बनाया और अपनी पसंद का खाना बताने लगा.
ये भी पढ़ें:-सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा इतना महंगा! महिला को लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा माजरा
हाथ पर ही छपवा दिया पूरा कीबोर्ड (Permanent Keyboard Tattooed on Forearm)
बेटे हंटर की इस काम ने जेसिका को एक नया रास्ता दिखा दिया. जेसिका समझ चुकी थीं कि, टेक्निक कभी भी धोखा दे सकती है, इसलिए उन्होंने एक टैटू आर्टिस्ट की मदद से अपनी हाथ पर कीबोर्ड का पक्का टैटू ही बनवा लिया. अब जब भी डिजिटल डिवाइस बंद हो जाता है, तो बेटा मां के हाथ पर बने अक्षरों को छूकर अपनी बात समझा देता है.

Photo Credit: social media
इंटरनेट पर छा गया मां का ये प्यार (Viral Tattoo Inspires Global Movement)
जेसिका के इस टैटू में वर्ड, स्माइली और एक दिल का सिंबल भी बना हुआ है. टैटू देखने के बाद बेटे ने मां के हाथ पर पहला शब्द टाइप किया, ‘मम्मा.’ मां का ये अनोखा तरीका बेटे को बहुत पसंद आया. सोशल मीडिया पर जेसिका का ये स्टोरी खूब वायरल हो रही है और लाखों लोगों के दिलों को छू रही है.
ये भी पढ़ें:-‘व्यूज के लिए कुछ भी?’ फर्जी सिम्पथी पाने के चक्कर में अपने बच्चों को गोद में लेकर वीडियो क्यों बना रही हैं महिलाएं?





