खबर

फ्रिज का वेजिटेबल ड्रॉअर रहता है गंदा और चिपचिपा? एल्यूमिनियम फॉयल का ये आसान हैक आएगा काम | Aluminium Foil Hack to keep refrigerator vegetable drawer clean know important tips


फ्रिज में रखी ताजी सब्जियों और फलों से अक्सर नमी, सब्जियों की पत्तियां, मिट्टी निकलकर नीचे जमा हो जाती है, जिससे वेजिटेबल ड्रॉअर कुछ ही दिनों में चिपचिपा और गंदा हो जाती है. साथ ही इसमें से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में हर हफ्ते इस भारी-भरकम ड्रॉअर को फ्रिज से निकालकर साफ करना काफी मुश्किल भरा काम लगता है. अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एल्यूमिनियम फॉयल इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे न केवल फ्रिज गंदा होने से बचेगा बल्कि इसे आप आसानी से साफ भी कर सकेंगे.

एल्यूमिनियम फॉयल कैसे है मददगार?

एल्यूमिनियम फॉयल एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करती है, जो वेजिटेबल ड्रॉअर को गंदगी से बचाने में मदद करती है. सब्जियों के छोटे-मोटे टुकड़े, मिट्टी या छोटी-मोटी छींटें सीधे ड्रॉअर में जमा होने की बजाय फॉयल पर जम जाते हैं. इससे फ्रिज का ड्रॉअर जल्दी गंदा नहीं होता. ऐसे में जब फॉयल गंदी हो जाए, तो उसे आसानी से निकालकर नई फॉयल बिछाई जा सकती है, जिससे सफाई का काम भी काफी आसान हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें फॉयल का इस्तेमाल?

  • सबसे पहले फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखी सभी सब्जियां निकाल दें और बाकी गंदगी साफ कर दें.
  • सफाई के लिए एक साफ, हल्के गीले कपड़े से ड्रॉअर को अच्छी तरह पोंछ लें और सुखा दें.
  • ड्रॉअर के साइज अनुसार एल्यूमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा काटें.
  • फॉयल को ड्रॉअर पर बिछाएं और दबाकर सेट कर दें.
  • अब सब्जियों को वापस ड्रॉअर में फॉयल के ऊपर रखें.
  • जब फॉयल पर वापिस मिट्टी या गंदगी जमा हो जाए, तो उसे निकालकर नई फॉयल बिछा दें.

एल्यूमिनियम फॉयल इस्तेमाल करने के फायदे

  • एल्यूमिनियम फॉयल से गंदगी सीधा वेजिटेबल ड्रॉअर पर नहीं जमती है.
  • फ्रिज की सफाई के दौरान वेजिटेबल ड्रॉअर साफ करना आसान हो जाता है.
  • सब्जियों के पत्ते, छिलके और बाकी गंदगी वेजिटेबल ड्रॉअर पर नहीं जमती.

किन बातों का रखें ध्यान?

फॉयल लगाने से पहले वेजिटेबल ड्रॉअर को हमेशा साफ करें और सुखाएं.
ध्यान रहे कि फॉयल कभी भी किसी एयर वेंट को ब्लॉक न करे.
फॉयल बिछाते समय ध्यान रखें कि किसी तरह का फॉल्ड न हो.

यह भी पढ़ें: किचन और बाथरूम के नल पर जमे जिद्दी दाग, एल्युमिनियम फॉयल से मिनटों में लौटाएं नई जैसी चमक

यह भी पढ़ें: टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button