खबर

यौन उत्पीड़न के 20,492 मामले… US आर्मी में महिलाओं के सबसे गंभीर चुनौती; पढ़ें ये आंकड़ा | us-military-sexual-harassment-cases-decline-pentagon-report-2025



अमेरिकी सेना के लिए आई नई रिपोर्ट चौंकाने वाली है. अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025 में करीब 20,492 सैन्य कर्मियों ने यौन उत्पीड़न का सामना किया, लेकिन यह संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम है. हालांकि, दावा ये किया गया है कि पहले की तुलना में मामले में कमी आई है. पेंटागन के मुताबिक महिला सैनिकों में इसकी दर 6.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत और पुरुषों में 1.3 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत रह गई. हालांकि, हालात में सुधार के संकेत मिले हैं, फिर भी हजारों सैन्य कर्मियों के प्रभावित होने का आंकड़ा यह दिखाता है कि अमेरिकी सेना के लिए यह चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025 में करीब 20,492 अमेरिकी सैन्य कर्मियों को यौन दुर्व्यवहार(बिना सहमति के यौन संपर्क) का सामना करना पड़ा. यह संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम है, जिससे पता चलता है कि सेना में ऐसे मामलों में गिरावट आई है. रिपोर्ट के अनुसार, महिला सैनिकों में यौन दुर्व्यवहार संपर्क की दर 2023 के 6.8 प्रतिशत से घटकर 2025 में 4.3 प्रतिशत रह गई, जबकि पुरुष सैनिकों में यह आंकड़ा 1.3 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गया.

पेंटागन ने रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. महिला सैनिकों में इसकी दर 24.7 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत और पुरुषों में 5.8 प्रतिशत से घटकर 4.4 प्रतिशत हो गई. पेंटागन का कहना है कि यह बदलाव सेना में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के प्रयासों का परिणाम है.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

इसके साथ ही, ऐसे मामलों की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है. 2023 में जहां करीब 25 प्रतिशत घटनाओं की रिपोर्ट की जाती थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई. रक्षा विभाग का मानना है कि शिकायत दर्ज होने से पीड़ितों को जरूरी चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सहायता मिलती है और अधिकारियों को मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का मौका मिलता है.

युद्ध उप सचिव एंथोनी जे. टाटा ने कहा कि कहा कि सम्मान, गरिमा और अनुशासन सेना की बुनियादी पहचान हैं. यौन उत्पीड़न जैसे अपराध इन मूल्यों को कमजोर करते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में सुधार के संकेत मिले हैं. लेकिन 20 हजार से अधिक संभावित पीड़ितों का आंकड़ा बताता है कि अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न अब भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : सपा को मिलता है परिवारवाद का फायदा, एक ही फैमिली के 5 सांसद इसलिए टूटी नहीं: अखिलेश यादव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button