
विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड जीत के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने इसके लिए आरएसएस के साथ मिलकर शिवराज सिंह चौहान के गढ़ सीहोर में प्रदेश सभी 29 सीटों पर जीत तय करने की रणनीति बनाई है। अभी 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने इस बार पांच सॉलिड रणनीति बनाई है। इसके जरिए छिंदवाड़ा पर भी कब्जा जमाने की तैयारी है।
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को इस बार सबसे अधिक वोट मिले हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 48 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तीन फीसदी अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 51 फीसदी वोट हासिल करने की रणनीति बनाई है।
राम मंदिर को लेकर मेगा अभियान
इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राम मंदिर को भुनाने के लिए मेगा अभियान चला रही है। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मेगा इवेंट किया जा रहा है। साथ ही हर घर में जाकर लोगों को अक्षत देकर अयोध्या आने का न्यौता दिया जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि इस अभियान को नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाना है। पूरे देश में उस दिन उत्सव जैसा माहौल होना चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की तरह उस दिन छुट्टी घोषित हो सकती है।
लाभार्थियों को पीएम की योजनाओं का लाभ मिला
साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बड़े लेवल अभियान चलाया जा। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी सहभागी बने और लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं। साथ ही योजना का लाभ ले रहे लोगों से संवाद स्थापित करें और उनसे बात की जाए। पीएम मोदी की गारंटी की गाड़ी घर जगह पहुंचे। भाजपा की बैठक में यह भी रणनीति बनाई गई है कि हम कांग्रेस नेताओं के जो राम मंदिर को लेकर बयान आ रहे हैं, उसके भुनाएं। कांग्रेस नेताओं के बयानों से जनता दुखी है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से कांग्रेस के बड़े नेता मना कर रहे हैं। भाजपा की कोशिश है कि इसे लेकर अलग नैरेटिव गढ़ें।
वहीं, एमपी की 29 में से सिर्फ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा है। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। भाजपा ने रणनीति बनाने के बाद दावा किया है कि हम इस बार छिंदवाड़ा भी जीतेंगे। इस बार कांग्रेस 29-29 की सीटें जीतेगी।
One Comment