खबर

UP Police Constable Bharti: 32 हजार पदों के लिए 76 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, क्या फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे फिजिकल टेस्ट के नंबर | UP Police Constable Bharti next process shortlisted candidates physical test final merit list


UP Police Constable Bharti: 32 हजार पदों के लिए 76 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, क्या फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे फिजिकल टेस्ट के नंबर

कट-ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक हासिल करने के कारण DV/PST के लिए बुलाया जाएंगे.

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से हाल ही में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 76 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं. इन उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण से गुजरना होगा, जो कि फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया है. ऐसे में कई उम्मीदवारों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि PST के अंक फाइनल मेरिट सूची में शामिल किए जाएंगे या नहीं?

  1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी. 
  2. ये परीक्षी कुल 6 पालियों में आयोजित की गई थी.
  3. कुल 28,86,797 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
  4. पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 19,62,560 थी.  महिला उम्मीदवारों की संख्या 9,24,237 था.

DV, PST और PET केवल क्वालिफाइंग स्टेज हैं. उम्मीदवारों को इन चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा. इनमें हासिल किए गए नंबरों को  अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से लिखित परीक्षा में हासिल नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में अच्छा किया होगा, उन्हें फायदा पहुंचेगा.  बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों की दौड़ और शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी. अगर फिजिकल टेस्ट में कोई उम्मीदवार निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता है. तो वो इस रेस से बाहर हो जाएगा. 

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से जुड़ी जानकारी

  • कट-ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को DV/PST के लिए बुलाया जाएगा.
  • अगर किसी भी कैटेगरी में जरूरी संख्या में कैंडिडेट टेस्ट (DV/PST) में पास नहीं होते हैं, तो मेरिट के आधार पर उपयुक्त अतिरिक्त कैंडिडेट को DV/PST के लिए बुलाया जाएगा.
  • दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है.
  • DV और PST में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने का मौका मिलेगा. PET सितंबर 2026 में होगा. 

भर्ती बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि फाइनल मेरिट लिस्ट DV, PST और PET प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी. उम्मीदवारों ने कितने नॉर्मलाइज्ड अंक हासिल किए हैं. बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

UP School Closed: यूपी के इस जिल में 3 से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, डीएम ने जारी किया आदेश




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button