
Weekly Rashifal 2 to 8 August 2026: इस सप्ताह (2 अगस्त से 8 अगस्त) में कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इन ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
यह सप्ताह मंगल का मिथुन राशि में गोचर हो रहा है. कई लोगों के लिए नई शुरुआत, अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. वहीं प्रेम जीवन और नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी ग्रहों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं.
मेष राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का सप्ताह परिवार के लिए बेहद खास रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के एकादश, द्वादश, पहला तथा अंतिम दिन दूसरे भाव में संचरण करेंगे, घर का वातावरण सुखद रहेगा. किसी सदस्य की अचानक हुई उपलब्धि पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना देगी. सप्ताह के अंत में किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात होगी. सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
- व्यापार और नौकरी: आपकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता चर्चा में रहेगी. वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा करते हुए बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फायदा और नए अनुबंध मिलेंगे. तकनीकी, मार्केटिंग और डिजिटल क्षेत्र वालों को विशेष लाभ होगा.
- करियर और शिक्षा: करियर में बदलाव की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिलेंगे. छात्रों की पिछले दिनों की रुकावटें दूर होंगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे और सफलता मिलेगी. इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता भी काफी मजबूत रहेगी.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार से शारीरिक थकान हो सकती है. सिरदर्द, रक्तचाप या मांसपेशियों में दर्द जैसी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर किए प्रयास लाभ देंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे. निवेश में जल्दबाजी न करें. किसी भी मौखिक आश्वासन पर भरोसा करने के बजाय लिखित प्रमाण को ही प्राथमिकता दें. दूसरों के दबाव में आकर कोई फैसला न लें.
- प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में विश्वास और सहयोग गहराएगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक बातचीत होगी. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और बनी हुई दूरियां खत्म होंगी. अविवाहित जातकों को नया रिश्ता मिल सकता है.
- लकी अंक: 2, 4, 8
- लकी रंग: आसमानी नीला, सफेद
- उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल पुष्प अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति को लाल फल, गुड़ या मसूर की दाल दान करें.
वृषभ राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के इस सप्ताह परिवार का वातावरण अत्यंत सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के दशम ,एकादश, द्वादश, तथा अंतिम दिन पहले भाव में संचरण करेंगे, घर के किसी सदस्य की अचानक सफलता से खुशी का माहौल बनेगा. किसी पारिवारिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा. पुराने परिचितों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी.
- व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी व्यावहारिक सोच और शांत स्वभाव वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा. व्यापारी अपनी बाजार में पकड़ मजबूत करेंगे. कृषि, बैंकिंग, रियल एस्टेट, वस्त्र, आभूषण और खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा. संपत्ति संबंधी फैसले सोच-समझकर लें.
- करियर और शिक्षा: नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. छात्रों के लिए समय अनुकूल है, उन्हें अपनी धैर्यपूर्ण कार्यशैली से पढ़ाई में स्थिर प्रगति करनी होगी.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें. तैलीय और अत्यधिक मीठे भोजन का सेवन सीमित रखें. नियमित सैर, योग और पर्याप्त जलपान सेहत को संतुलित रखेंगे. गले, गर्दन या पाचन तंत्र की समस्या को नजरअंदाज न करें.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं और बचत बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे. हालांकि, किसी परिचित के कहने पर बिना जांच-पड़ताल के धन निवेश से बचें. भावनाओं में बहकर कोई आर्थिक निर्णय न लें.
- प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों में विश्वास बढ़ेगा और पुराने मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से गहरा होगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक योजनाएं बनेंगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं.
- लकी अंक: 3, 6, 7
- लकी रंग: गुलाबी, हल्का नीला
- उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद कमल या सुगंधित सफेद पुष्प अर्पित करें. “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद महिला को चावल, मिश्री, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें, यह शुभ फल देगा.
मिथुन राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से काफी सुखद और संतोषजनक रहने वाला है. यह सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के नवम, दशम, एकादश तथा अंतिम दिन द्वादश भाव में संचरण करेंगे परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको हर कार्य में मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. घर का वातावरण शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा. परिवार के साथ बिताए गए विशेष पल आपके मन को प्रसन्नता और सुकून प्रदान करेंगे.
- व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों और निर्णय क्षमता से प्रभावित रहेंगे, जिससे नई जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह प्रगति और पहचान दिलाने वाला रहेगा.
- करियर और शिक्षा: मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षा, आईटी, डिजिटल मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और वे अपने लक्ष्यों की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ पाएंगे. यदि आप किसी साझेदारी में कार्य कर रहे हैं, तो स्पष्ट संवाद और पारदर्शिता बनाए रखना भविष्य में बड़े लाभ दिला सकता है.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा. अतिरिक्त आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि, किसी भी निवेश या वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.
- प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में खुलापन और ईमानदारी आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपसी समझ और विश्वास में वृद्धि होगी. पुरानी गलतफहमियां दूर होने की संभावना है.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता मानसिक थकान का कारण बन सकती है. नियमित योग, ध्यान और पर्याप्त नींद आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे. गर्दन, कंधों और आंखों की देखभाल पर विशेष ध्यान दें.
- लकी अंक: 3, 6, 8
- लकी रंग: पन्ना हरा, फिरोजी
- उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे फल अर्पित करें. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें तथा जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, लेखन सामग्री या हरी मूंग का दान करें.
कर्क राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का ये सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास, पारिवारिक सुख और योजनाओं को नई गति मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के आठवें, नवम, दशम तथा अंतिम दिन एकादश भाव में संचरण करेंगे, पिछले कुछ समय से जिन विषयों को लेकर मन में असमंजस बना हुआ था, उनमें अब स्पष्टता आने लगेगी. आपकी संवेदनशीलता और व्यवहारिक सोच का संतुलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता दिलाएगा. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत दिखाई देगी और रुके हुए धन की प्राप्ति या किसी पुराने प्रयास का लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा तथा किसी शुभ समाचार से पूरे घर में प्रसन्नता फैल सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति और आत्मबल दोनों में वृद्धि होगी.
- करियर/बिजनेस: यह सप्ताह पेशेवर जीवन में स्थिरता के साथ नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी निभाने की क्षमता, धैर्य और समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास और अधिक मजबूत करेंगे. लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने लगेंगे तथा किसी महत्वपूर्ण परियोजना का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है. नई नौकरी या पद परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह पुराने ग्राहकों का विश्वास जीतने, नई साझेदारियां बनाने और कारोबार को नई दिशा देने का रहेगा. होटल, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, डेयरी, रियल एस्टेट, जल, खाद्य उद्योग और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. बड़े आर्थिक निर्णय लेने से पहले परिवार या विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.
- रिलेशनशिप: इस सप्ताह परिवार और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव पहले से अधिक मजबूत होगा. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी. प्रेम संबंधों में विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी तथा पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है. अविवाहित लोगों के लिए परिवार या रिश्तेदारों के माध्यम से शुभ विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद पूरे सप्ताह आपका मनोबल बढ़ाए रखेगा. घर में किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन की योजना भी बन सकती है.
- हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित भोजन और अधिक भावनात्मक तनाव से बचना आवश्यक होगा. पाचन तंत्र, पेट और छाती से संबंधित छोटी समस्याओं को हल्के में न लें. घर का बना हल्का भोजन, पर्याप्त जल सेवन और नियमित योग आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. पर्याप्त नींद लेने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा दोनों बनी रहेंगी.
- लकी डेट: 2, 5, 8
- लकी कलर: मोती सफेद, सिल्वर, हल्का नीला
- लकी दिन: सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
- सावधानी: भावुक होकर किसी भी आर्थिक निर्णय या वादा करने से बचें. दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से पहले अपनी क्षमता और परिस्थितियों का सही आकलन अवश्य करें.
- उपाय: सोमवार को भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार श्रद्धापूर्वक जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल, दूध, दही या सफेद वस्त्र का दान करना इस सप्ताह आपके लिए विशेष शुभ, सुखद और मंगलकारी सिद्ध होगा.
सिंह राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के इस सप्ताह परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के सातवें, आठवें नवम तथा अंतिम दिन दशम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के सदस्य की उपलब्धि पूरे घर में उत्साह का कारण बनेगी. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति और आत्मीयता प्रदान करेगा.
- व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता नई पहचान दिलाएगी. वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होकर आपको नई परियोजना सौंप सकते हैं. पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को विस्तार और बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा. सप्ताहांत में प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.
- करियर और शिक्षा: आपकी दूरदर्शी सोच करियर को नई दिशा देगी. शिक्षा, प्रबंधन और प्रशासन क्षेत्र के लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. यदि किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सही समय और विशेषज्ञ की सलाह के साथ आगे बढ़ें.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण शरीर को पर्याप्त विश्राम दें. संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम ऊर्जा बनाए रखेंगे. हृदय, रक्तचाप और आंखों की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. प्रतिदिन सूर्य नमस्कार और प्राणायाम विशेष लाभकारी रहेगा.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने और नए आय स्रोत बनने की प्रबल संभावना है. हालांकि, बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने या किसी के दबाव में आने से बचें.
- प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास मजबूत होगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा होगी. प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. अविवाहित लोगों को सामाजिक या पारिवारिक परिचय से नया रिश्ता मिल सकता है.
- लकी अंक: 1, 4, 9
- लकी रंग: सुनहरा, गहरा तांबी
- उपाय: प्रतिदिन प्रातः तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का 108 बार जाप करें. रविवार को गेहूं, गुड़ या तांबे की वस्तु का दान करें. अत्यधिक आत्मविश्वास में बहकर किसी की सलाह को नजरअंदाज न करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
कन्या राशि
- पारिवारिक जीवन: परिवार में 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक सुखद वातावरण बना रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के छठे, सातवें, आठवें तथा अंतिम दिन नवम भाव में संचरण करेंगे, किसी शुभ समाचार से पूरे घर में खुशी का माहौल होगा. माता-पिता और भाई-बहनों का पूरा सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाए रखेगा.
- व्यापार और नौकरी: काम में अनुशासन और बारीकियों पर ध्यान देने की आदत आपको विशेष पहचान दिलाएगी. वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं. व्यापारियों को गुणवत्ता सुधार और ग्राहकों का विश्वास जीतने पर ध्यान देना चाहिए. नौकरी बदलने की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
- करियर और शिक्षा: सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई नई जिम्मेदारी भविष्य की दिशा बदल सकती है. लेखा, बैंकिंग, आईटी, चिकित्सा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव और अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. पाचन तंत्र और एलर्जी की परेशानियों को नजरअंदाज न करें. नियमित योग, ध्यान और समय पर पौष्टिक भोजन लें.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी. बचत के निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे. निवेश से पहले हर पहलू की गहन जांच करें और बिना लिखित प्रमाण के किसी पर आर्थिक रूप से भरोसा न करें.
- प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन और आपसी सम्मान बढ़ेगा. पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत से रिश्तों में गहराई आएगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं.
- लकी अंक: 6, 5, 8
- लकी रंग: सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी नीला
- उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरी इलायची अर्पित करें. “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें या हरी मूंग का दान करें.
तुला राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के इस सप्ताह परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के पंचम, छठे, सातवें तथा अंतिम दिन आठवें भाव में संचरण करेंगे. किसी शुभ समाचार से पूरे घर में उत्साह बना रहेगा. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करेगा. आपकी व्यवहार कुशलता और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगी.
- व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी समन्वय क्षमता, सकारात्मक सोच और नेतृत्व शैली वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेगी. नौकरी में पदोन्नति, विभाग परिवर्तन या बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए नए ग्राहकों से जुड़ने और नए बाजारों में प्रवेश का समय है.
- करियर और शिक्षा: पिछली अस्पष्टता दूर होगी और नई दिशा मिलेगी. सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी. फैशन, कला, कानून, इंटीरियर डिजाइन, मीडिया और ई-कॉमर्स क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता और अनियमित दिनचर्या से थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त जल सेवन करें, समय पर भोजन करें और योग या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें. कमर, किडनी व त्वचा की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से समय अत्यधिक अनुकूल रहेगा. रुका हुआ धन मिलने और पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे. किसी भी आर्थिक या कानूनी दस्तावेज पर बिना पूरी जानकारी हस्ताक्षर न करें.
- प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में प्रेम, सहयोग और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा होगी. प्रेमी जोड़ों में भावनात्मक निकटता आएगी और पुराने मतभेद समाप्त होंगे. नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.
- लकी अंक: 4, 6, 9
- लकी रंग: पीला, क्रीम
- उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल और सुगंधित पुष्प अर्पित करें. “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद कन्या को सफेद मिठाई, वस्त्र या श्रृंगार सामग्री का दान करें. यह आपके लिए विशेष शुभ, समृद्धिकारक और सौभाग्यवर्धक सिद्ध होगा.
वृश्चिक राशि
- पारिवारिक जीवन: परिवार में 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक सहयोग का अनुकूल वातावरण रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के चौथे, पांचवे, छठे तथा अंतिम दिन सातवें भाव में संचरण करेंगे. किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर पूरे परिवार में प्रसन्नता का कारण बनेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहेगा.
- व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी दूरदर्शिता और निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीतेगी. नौकरी में पदोन्नति, नई भूमिका या गोपनीय प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को नई रणनीति बनाकर प्रतिस्पर्धा में आगे निकलना चाहिए. बड़े निवेश या साझेदारी से पहले दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें.
- करियर और शिक्षा: रुकी हुई शैक्षणिक या पेशेवर योजनाओं में गति आएगी. अनुसंधान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासन, रसायन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों व लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से समय उत्साहजनक रहेगा. किसी पुराने प्रयास का लाभ मिल सकता है. हालांकि, आवेश में आकर बड़े आर्थिक निर्णय न लें. बिना लिखित प्रमाण के किसी पर भरोसा न करें और गोपनीय योजनाओं को सीमित लोगों तक ही रखें.
- प्रेम जीवन: रिश्तों में विश्वास और भावनात्मक मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेदों का समाधान निकलेगा. ईमानदारी और स्पष्ट संवाद से प्रेम संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों को कार्यस्थल या प्रतिष्ठित परिवार से अच्छा विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर लगातार कार्यभार से शारीरिक थकान और मानसिक दबाव हो सकता है. पर्याप्त आराम, संतुलित भोजन और व्यायाम लाभदायक रहेंगे. रक्तचाप, पाचन तंत्र और कमर दर्द की समस्याओं को हल्के में न लें. ध्यान और प्राणायाम से मानसिक संतुलन बना रहेगा.
- लकी अंक: 3, 7, 9
- लकी रंग: गहरा लाल, मैरून, तांबे का रंग
- उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल पुष्प अर्पित करें. श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. किसी जरूरतमंद को लाल मसूर, गुड़ या तांबे की वस्तु का दान करें, यह आपके लिए साहसवर्धक सिद्ध होगा.
धनु राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के इस सप्ताह परिवार में उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के तीसरे, चौथे, पांचवे तथा अंतिम दिन छठे भाव में संचरण करेंगे, किसी मांगलिक या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है. सप्ताह की शुरुआत में कुछ लंबित कार्य पूरे होने से मानसिक राहत मिलेगी. किसी पुराने मित्र या गुरु जैसे व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी.
- व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि सामने आएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपकी योजनाओं को महत्व देंगे, जिससे बड़ी जिम्मेदारी या विशेष परियोजना मिल सकती है. विदेश या नौकरी बदलने के अवसर बन रहे हैं.
- करियर और शिक्षा: शिक्षा, प्रकाशन, कानून, पर्यटन, आयात-निर्यात और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय उपलब्धियां मिलेंगी. आपकी नई सोच और दूरदर्शिता भविष्य की दिशा बदलने वाले नए अवसर दिलाएगी. सप्ताह के अंत तक आपके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है. कमर, जांघ और लीवर से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं. सुबह की सैर, योग और प्राणायाम आपको पूरे सप्ताह ऊर्जावान बनाए रखेंगे.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सकारात्मक सुधार के संकेत हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं. हालांकि, अत्यधिक उत्साह में आकर कोई भी बड़ा निवेश या आर्थिक निर्णय लेने से बचें.
- प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में विश्वास और सहयोग मजबूत होगा. जीवनसाथी के साथ योजनाओं पर चर्चा फायदेमंद रहेगी. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और पहले से चल रही दूरियां संवाद से खत्म होंगी. अविवाहित जनों को यात्रा या सामाजिक कार्यक्रमों से योग्य साथी मिलने की संभावना है.
- लकी अंक: 3, 7, 9
- लकी रंग: केसरिया और सुनहरा
- उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” व “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें. पीली दाल, हल्दी, केले या पीले वस्त्रों का दान करना भाग्यवर्धक सिद्ध होगा.
मकर राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का ये सप्ताह परिवार में विश्वास और स्थिरता का वातावरण बना रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के दूसरे, तीसरे, चौथे तथा अंतिम दिन पांचवे भाव में संचरण करेंगे, परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी. जीवनसाथी का हर महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलेगा. माता-पिता और बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष और आशीर्वाद प्राप्त होगा.
- व्यापार और नौकरी: कर्मक्षेत्र में यह समय मजबूत नींव तैयार करने वाला है. आपकी समय की पाबंदी और शांत स्वभाव वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा. लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
- करियर और शिक्षा: इस सप्ताह धैर्य और अनुशासन का सबसे अधिक फायदा मिलेगा. पिछले समय से जिन योजनाओं पर शांतिपूर्वक काम कर रहे थे, उनमें स्पष्ट प्रगति दिखेगी. विद्यार्थी अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि निरंतर प्रयास का परिणाम देर से ही सही मिलकर रहेगा.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु लगातार काम करने से शरीर में थकान, कमर या घुटनों में दर्द हो सकता है. हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं को नजरअंदाज न करें. पर्याप्त आराम, कैल्शियम युक्त भोजन, नियमित योग और हल्की सैर स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाएगी.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. किसी पुराने निवेश, संपत्ति या लंबित भुगतान से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. सप्ताह के मध्य में कोई अवसर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. बिना पूरी जानकारी के किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें और निर्णयों में जल्दबाजी से बचें.
- प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में गंभीरता और परिपक्वता आएगी. यदि पहले संवाद में कमी थी, तो इस सप्ताह रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी. अविवाहित जातकों के लिए किसी सम्मानित परिवार से विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं.
- लकी अंक: 4, 5, 8
- लकी रंग: स्लेटी, गहरा नीला
- उपाय: शनिवार को शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें तथा “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को काले तिल, उड़द की दाल, लोहे की वस्तु या काला कंबल दान करना शुभ होगा.
कुम्भ राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 का ये सप्ताह परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के पहले, दूसरे, तीसरे तथा अंतिम दिन चौथे भाव में संचरण करेंगे. किसी प्रियजन की उपलब्धि पूरे घर में उत्साह का कारण बनेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद मानसिक संतुलन बनाए रखेगा. भाई-बहन सहयोग करेंगे, धन का लाभ होगा, मानसिक स्थिति मजबूत बनेगी.
- व्यापार और नौकरी: व्यावसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह नए प्रयोगों और नवाचारों को लेकर विशेष रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी आधुनिक सोच और विश्लेषण क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेगी. व्यापारियों के लिए डिजिटल विस्तार, स्टार्टअप और ग्राहकों तक नई तकनीक से पहुंचने का अत्युत्तम समय है.
- करियर और शिक्षा: जिन योजनाओं पर मन ही मन काम कर रहे थे, उन्हें व्यावहारिक रूप मिलेगा. शिक्षा, आईटी और अनुसंधान में सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में भविष्य की बड़ी सफलता की नींव रखने वाला अवसर मिल सकता है.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में संतुलित सुधार होगा. किसी पुराने रुके हुए प्रयास से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी. साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा.
- प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में आपसी समझ, विश्वास और भावनात्मक निकटता पहले से अधिक मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा. अविवाहित जनों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों या कार्यस्थल के माध्यम से किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लगातार मानसिक सक्रियता के कारण थकान और नींद की कमी हो सकती है. पैरों, नसों और रक्त संचार से जुड़ी छोटी समस्याओं पर ध्यान दें. पर्याप्त जल सेवन करें और योग तथा प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.
- लकी अंक: 4, 7, 9
- लकी रंग: रॉयल ब्लू, सिल्वर
- उपाय: शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को काले तिल, उड़द की दाल या नीले वस्त्र का दान करें.
- सावधानी: हर नए विचार को तुरंत लागू करने से पहले उसकी व्यवहारिकता और आर्थिक पक्ष का गंभीरता से मूल्यांकन करें.
मीन राशि
- पारिवारिक जीवन: 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक परिवार में प्रेम, अपनापन और सहयोग का अद्भुत वातावरण रहेगा. इस सप्ताह चंद्रमा आपके राशि के द्वादश, पहला, दूसरा तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेंगे. माता-पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा. धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने से मन को गहरा संतोष प्राप्त होगा.
- व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी संवेदनशील सोच और जटिल स्थितियों को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी. लंबित परियोजनाओं में सफलता मिलेगी. व्यापारी ग्राहकों का विश्वास जीतकर व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं. भावुक होकर आर्थिक सहायता देने या बिना पढ़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर से बचें. सप्ताह के अंत में भविष्य को लेकर कोई प्रेरणादायक समाचार मिलेगा.
- करियर और शिक्षा: शिक्षा, कला, संगीत, लेखन, चिकित्सा, काउंसलिंग और ऑनलाइन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. नई नौकरी या नए अवसरों की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल संकेत प्राप्त होंगे.
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या से दूर रहें. पैरों, नींद और पाचन तंत्र से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. प्रतिदिन योग और ध्यान से मानसिक शांति बनी रहेगी.
- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में संतुलित प्रगति होगी. रुका हुआ धन वापस मिलने या किसी पुराने प्रयास का फल मिलने की प्रबल संभावना है. धैर्यपूर्वक लिए गए वित्तीय निर्णय भविष्य में शानदार लाभ देंगे. भावुक होकर आर्थिक सहायता देने या बिना पढ़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर से बचें. सप्ताह के अंत में भविष्य को लेकर कोई प्रेरणादायक समाचार मिलेगा.
- प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और ईमानदारी रिश्ते को नई ऊंचाई देगी. बीते समय से चली आ रही भावनात्मक दूरियां खत्म होंगी. अविवाहित लोगों के लिए किसी सामाजिक आयोजन से नया रिश्ता बन सकता है.
- लकी अंक: 3, 5, 6
- लकी रंग: आसमानी नीला, क्रीम
- उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को तुलसी दल, पीले पुष्प और चने की दाल अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को हल्दी, पीले फल या धार्मिक पुस्तक का दान करें.
Ekadashi in Sawan 2026: सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
