खबर

Monsoon में आता है सबसे ज्यादा पसीना, जानें दिनभर कैसे रखें खुद को फ्रेश, पूरे दिन रहेंगे महकते | How to Smell Good All Day din bhar khud ko fresh kaise rakhe



बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस मौसम में उमस बहुत बढ़ जाती है. इसी वजह से कई लोगों को ज्यादा पसीना आने लगता है. कई बार पसीने की वजह से शरीर से बदबू आने लगती है और पूरा दिन चिपचिपापन महसूस होता है. अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं. इन्हें फॉलो कर आप बारिश के मौसम में भी खुद को दिनभर फ्रेश रख सकते हैं. 

टिप नंबर 1- सबसे पहले रखें शरीर की सफाई

पूरे दिन फ्रेश रहने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर साफ रहे. कोशिश करें कि हर दिन कम से कम एक बार जरूर नहाएं. अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो दिन में दो बार भी नहा सकते हैं. नहाते समय अंडरआर्म्स, गर्दन, कमर, पैरों और शरीर के उन हिस्सों को अच्छी तरह साफ करें, जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है. जब शरीर साफ रहेगा, तो बदबू भी कम आएगी.

टिप नंबर 2- परफ्यूम सही जगह पर लगाएं

कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता नहीं है. इसकी एक वजह उसे गलत तरीके से लगाना भी हो सकती है. परफ्यूम हमेशा कलाई, कानों के पीछे, गर्दन के पीछे, कोहनी के अंदर और घुटनों के पीछे लगाएं. इन जगहों पर शरीर की गर्मी ज्यादा होती है, जिससे खुशबू धीरे-धीरे पूरे दिन आती रहती है. परफ्यूम लगाने के बाद उसे हाथ से रगड़ें नहीं. अगर चाहें तो कंघी पर थोड़ा-सा परफ्यूम स्प्रे करके बालों में कंघी कर सकते हैं. इससे बाल भी लंबे समय तक महकते रहते हैं.

टिप नंबर 3- नहाने के बाद बॉडी लोशन जरूर लगाएं

नहाने के बाद जब शरीर थोड़ा गीला हो, तभी बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और खुशबू भी ज्यादा देर तक टिकती है. अगर आपके परफ्यूम वाले ब्रांड का बॉडी लोशन मिल जाए, तो दोनों को साथ में इस्तेमाल करने से खुशबू और भी लंबे समय तक रहती है.

टिप नंबर 4- डियोड्रेंट लगाना न भूलें

अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो रोज डियोड्रेंट या एंटीपर्सपिरेंट जरूर लगाएं. इससे पसीने की बदबू कम होती है और आप लंबे समय तक फ्रेश महसूस करते हैं. 

टिप नंबर 5- बाल और सांसों की सफाई भी जरूरी 

बालों को समय-समय पर शैंपू करें, ताकि उनमें जमा गंदगी और तेल साफ हो जाए. इसके साथ ही दिन में दो बार दांत साफ करें और रोज फ्लॉस करें. खूब पानी पिएं, क्योंकि मुंह सूखने पर भी सांसों से बदबू आने लगती है. जरूरत हो तो शुगर-फ्री च्युइंग गम या मिंट भी खा सकते हैं.

टिप नंबर 6- हमेशा साफ और सूखे कपड़े पहनें

अगर कपड़े साफ नहीं होंगे, तो महंगा परफ्यूम भी ज्यादा देर तक काम नहीं करेगा. ऐसे में रोज धुले हुए और अच्छी तरह सूखे कपड़े पहनें. गीले या लंबे समय तक पहने हुए कपड़ों से बदबू जल्दी आने लगती है. इसके अलावा आप अलमारी में हल्की खुशबू वाले प्रोडक्ट्स या कॉटन पर परफ्यूम छिड़ककर रख सकते हैं. इससे कपड़ों में भी अच्छी महक बनी रहती है.

टिप नंबर 7- सही कपड़े पहनें 

इन सब से अलग मानसून में बहुत टाइट या पॉलिएस्टर के कपड़े पहनने से बचें. इसकी जगह सूती और हल्के कपड़े पहनें. इससे हवा आसानी से शरीर तक पहुंचती है और पसीना भी कम महसूस होता है. 

इन बातों का ध्यान रख आप दिनभर खुद को फ्रेश और महकता हुआ रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button