खबर

7 दिन तक रोज 2 लौंग खाने से क्या होगा? शरीर में महसूस हो सकते हैं कमाल के बदलाव, जानें खाने का तरीका | what happens if you eat 2 cloves a day for 7 days | rojana do long khane se kya hota hai


हमारे घर की रसोई में कई ऐसी चीज़ें होती हैं जो सिर्फ खाना पकाने के काम नहीं आती, बल्कि सेहत का खजाना भी होती हैं. इनमें से ही एक है लौंग. भले ही ये आकार में बहुत छोटी होती है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. अक्सर हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग हमें ठंड में या पेट की तकलीफ में लौंग चबाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप लगातार 7 दिनों तक रोज सुबह दो लौंग खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं? 

खाली पेट 2 लौंग खाने से क्या होता है? पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक क्या फर्क पड़ता है? 

पेट के लिए अच्छा:

बाहर का खाना और उल्टा-सीधा खाने की वजह से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी परेशानियां होना आम हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट दो लौंग चबाकर पानी पीते हैं, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है. इतना ही नहीं, लौंग में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट के पाचक एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाता है:

अगर आप भी बदलते मौसम में बार-बार सर्दी, जुकाम या बुखार का शिकार बन जाते हैं, तो समझ लें आपकी इम्यूनिटी कमजोर है. लौंग में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, ऐसे में जब आप रोजाना दो लौंग खाते हैं, तो यह आपके शरीर के खून को साफ करने और सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे छोटे-मोटे इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियां आपके पास भी नहीं फटकती.

दांतों और मसूड़ों के दर्द में राहत दिलाता है:

लौंग में यूजेनॉल नाम का तत्व होता है जो प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है. अगर आपके दांतों में हल्का दर्द रहता है या मसूड़ों से बदबू आती है, तो 7 दिन तक लौंग चबाने से मुँह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं.

7 दिन तक 2 लौंग खाने पर क्या हो सकता है?
पाचन में सुधार
मुंह की बदबू कम होने में मदद
गले को आराम
मौसम बदलने पर राहत
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं

जोड़ों के दर्द और सूजन में कमी:

लौंग में सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, ऐसे में अगर आप रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में अंदरूनी सूजन कम हो सकती है, जिससे जोड़ों की ऐंठन और हल्के दर्द में आपको राहत मिलने लगती है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोजाना 2 लौंग खाने से पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक क्या फर्क पड़ता है? 

लौंग खाने का सही तरीका?

  1. सुबह उठकर खाली पेट दो लौंग लें.
  2. इन्हें धीरे-धीरे अपने दांतों से चबाएं ताकि इसका रस धीरे-धीरे गले से नीचे उतरे.
  3. इसके बाद एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें.
  4. अगर आपको सीधे चबाना कड़वा लगता है, तो आप इसे कूटकर पानी में उबालकर भी पी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: हाथ और पैरों का दर्द होगा दूर, हड्डियां होंगी मजबूत, रोजाना खाएं खास तरीके से बना ये एक मखाना लड्डू | Video Recipe





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button