

पुराने कंबल का क्या करें?
Photo Credit: NDTV
Purane Kambal Ka Kya Banaye: कुछ ही दिनों में अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है और धीरे-धीरे ठंड की भी शुरुआत हो गई है. लोगों ने घर में कूलर-एसी के साथ पंखा चलाना भी बंद कर दिया है. इसके अलावा घरों में कंबल-रजाई भी निकलना शुरू हो गए हैं. कई बार कंबल इतने ज्यादा पुराने हो जाते हैं कि उन्हें इस्तेमाल कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अधिकतर लोग पुराने कंबलों को या तो किसी को दे देते हैं या फिर कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन कंबलों को आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कंबलों को फिर से रियूज कर सकते हैं. साथ ही ये घर में भी बहुत काम आएंगे.
1. बना लें फर्नीचर का कवर
पुराने कंबलों को फेंकने की बजाय आप उन्हें घर के फर्नीचर को सेफ रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. सोफा, कुर्सियों और गद्दों पर पुराने कंबल बिछाने से उन पर धूल-मिट्टी जमा नहीं होती और जल्दी खराब भी नहीं होते. साथ ही अगर घर में पालतु जानवर हैं, तो उनके बालों और रोजमर्रा के दाग-धब्बों से फर्नीचर को बचाने के लिए भी पुराने कंबल काफी काम आते हैं. इसके लिए बस आप एक साफ और अच्छी स्थिति वाले कंबल इस्तेमाल करें और फर्नीचर पर अच्छी तरह सेे बिछा दें.
2. बना लें पालतू जानवरों का बिस्तर
अगर आपके यहां पालतू डॉग या बिल्ली है तो पुराने कंबल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आप कंबल को उनके सोने की जगह के हिसाब से काटकर बिछा सकते हैं, जिससे उन्हें नरम और गर्म जगह मिल सके. ध्यान रहे कि आप इस्तेमाल करने से पहले कंबल को अच्छी तरह धो लें ताकि उस पर जमी धूल या गंदगी हट जााए.
3. बना सकते हैं कुशन का कवर
पुराने कंबलों से आप सुंदर कुशन कवर या फर्श पर रखने वाले तकिए बना सकते हैं. इसके लिए कंबल के साफ और बिना फटे हुए हिस्से चुनें और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार काटकर सिल लें. फिर उनमें कॉटन या फाइबर भर दें. इससे पुराना कंबल तो इस्तेमाल होगा ही साथ में ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेंंगे.
यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया तुलसी के पौधे में क्या-क्या डालना चाहिए
यह भी पढ़ें: गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
पूरी स्टोरी पढ़ें





