

चिया सीड्स का फेस पैक कैसे बनाएं
Photo Credit: NDTV
Chia Seeds Face Mask for Glowing Skin: करवा चौथ के पावन त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और महिलाओं ने इस खास पर्व की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस खास पर्व के मौके पर हर महिला की चाह होती है की उनकी त्वचा चमकती रहे और ग्लो करे. इसके लिए अधिकतर महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बहेद कारगर साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर चिया सीड्स का फेस पैक बनाकर लगाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आपकी स्किन पर ग्लो आएगा और त्वचा से दाग-धब्बे भी दूर होंगे.
चिया सीड्स फेस मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 2 चम्मच चिया सीड्स
- 4 बड़े चम्मच दूध
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- आधे नींबू का रस
- 1 चम्मच शहद
कैसे बनाएं फेस मास्क?
इस फेस पैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 चम्मच चिया सीड्स डालें और उसमेंं 4 बड़े चम्मच दूध मिलाएं. अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है, तो दूध की जगह पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि चिया सीड्स अच्छी तरह फूल जाएंं. इसके एक घंटे बाद फूले हुए चिया सीड्स को मिक्सर जार में डालकर स्मुद पेस्ट तैयार कर लें. फिर इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और इसमें एलोवेरा जेल, नींबू का रस और शहद मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकाा चिया सीड फेस मास्क तैयार हो जाएगा.

कैसे करें इस्तेमाल?
फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें. इसके बाद तैयार मास्क की एक लेयर को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
मिलेंगे ये फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स स्किन में नमी को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे स्किन मुलायम और फ्रेश दिखाई देती है. वहीं एलोवेरा और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखने में मददगार होते हैं. नियमित रूप से इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चमकदार होो जाती है. ऐसे में करवा चौथ से पहलेे इस फेस मास्त को इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा चमक सकती है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है.
जरूरी बात
इस फेस पैक को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. दरअसल, हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, जिसके कारण कुछ लोगों को इस फेस पैक सेे एलर्जी, रेडनेस और ड्रायनेसे हो सकती है.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पाना है ग्लोइंग फेस? घर पर बनाकर लगाएं अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार
यह भी पढ़ें: सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें





