खबर

64 साल में 7 जेम्स बॉन्ड, Sean Connery से Robert Pattinson तक कैसे बदलते गए 007, Daniel Craig से कितने अलग होंगे नए बॉन्ड? | 7 James Bonds in 64 years 007 evolution from Sean Connery to Robert Pattinson how will new Bond differ from Daniel Craig



नई दिल्ली:

पूरी दुनिया को खबर मिल चुकी है कि नया बॉन्ड आ गया है. हॉलीवुड का ये वो किरदार है जिसकी दीवानगी सीमाओं से परे हैं. सूट-बूट पहने हुए, हाथ में मार्टिनी का गिलास लिए और चेहरे पर मुस्कान के साथ दुश्मनों को मात देने वाले एजेंट 007 ने पिछले 64 साल में कई रूप बदले हैं. इस किरदार को कभी शॉन कॉनरी ने अपनी शख्सियत से यादगार बनाया, तो कभी रोजर मूर ने अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का दिल जीता. डेनियल क्रेग ने बॉन्ड को एक गंभीर और खतरनाक जासूस के रूप में पेश किया. अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 नवंबर 2026 को ऐलान किया कि ट्वाइलाइट और द बैटमैन जैसी फिल्मों के एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन अगले जेम्स बॉन्ड होंगे. वह इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने वाले सातवें एक्टर हैं.

यह भी पढ़ें: कभी दुनिया के सबसे चहेते वैम्पायर तो कभी बैटमैन, अब सिनेमा के सबसे बड़े एजेंट 007

Sean Connery से Robert Pattinson सात जेम्स बॉन्ड 

1. शॉन कॉनरी: बॉन्ड की असली पहचान

शॉन कॉनरी सबसे पहले और सबसे धांसू जेम्स बॉन्ड माने जाते हैं. 1962 में फिल्म ‘डॉ. नो’ से शॉन कॉनरी ने बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की शुरुआत की. उनका अंदाज शानदार सूट, बेहतरीन डायलॉग स्टाइल और गजब का आत्मविश्वास का मेल था. गोल्डफिंगर और थंडरबॉल जैसी फिल्मों ने बॉन्ड को दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया. कॉनरी ने इस किरदार को एक ऐसा स्टाइल दिया, जिसकी नकल बाद के कई बॉन्ड एक्टर्स ने की.

2. जॉर्ज लेजेनबी: एक फिल्म में बदला अंदाज

जॉर्ज लेजेनबी ने ऑन हर मेजेस्टीज सीक्रेट सर्विस (1969) में  बॉन्ड की भूमिका निभाई. उनका बॉन्ड पहले के मुकाबले ज्यादा इमोशनल और रोमांटिक नजर आया. हालांकि उन्होंने सिर्फ एक फिल्म में यह किरदार निभाया, लेकिन उनकी फिल्म को आज भी बॉन्ड सीरीज की अहम फिल्मों में गिना जाता है.

3. रोजर मूर: एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का

लिव एंड लेट डाई (1973) से रोजर मूर ने बॉन्ड की कमान संभाली. उनके दौर में इस किरदार का अंदाज ज्यादा हल्का-फुल्का, मजाकिया और स्टाइलिश हुआ. ‘द स्पाई हू लव्ड मी’, ‘मूनरेकर’ और ‘ऑक्टोपसी’ जैसी फिल्मों ने उनकी पहचान मजबूत की. मूर ने 7 फिल्मों में बॉन्ड का किरदार निभाया.

4. टिमोथी डाल्टन: सख्तमिजाज बॉन्ड

1987 में ‘द लिविंग डेलाइट्स’ से टिमोथी डाल्टन ने इस भूमिका में कदम रखा. उनका बॉन्ड पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर, सख्त और उपन्यासों के मूल किरदार के करीब था. उन्होंने दो फिल्मों में 007 का किरदार निभाया.

5. पियर्स ब्रॉसनन: स्टाइल और मॉडर्न एक्शन

1995 में ‘गोल्डनआई’ के साथ पियर्स ब्रॉसनन ने बॉन्ड की दुनिया में कदम रखा. उनका क्लासिक अंदाज और एक्शन का शानदार मिश्रण था. ‘टुमॉरो नेवर डाइज’ और ‘डाई अनदर डे’ जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया. उन्होंने चार फिल्मों में बॉन्ड का किरदार निभाया.

6. डेनियल क्रेग: धमाकेदार बॉन्ड

डेनियल क्रेग ने 2006 में ‘कैसिनो रॉयल’ से बॉन्ड की दुनिया बदल दी. उनका किरदार सिर्फ स्टाइल और एक्शन तक सीमित नहीं था. वह चोट खाता था, गलतियां करता था, भावनात्मक रिश्तों में उलझता था और अपने फैसलों की कीमत भी चुकाता था. ‘स्काईफॉल’ और ‘नो टाइम टू डाई’ जैसी फिल्मों ने इस नए अंदाज को मजबूती दी. क्रेग ने 5 फिल्मों में बॉन्ड की भूमिका निभाई.

7. रॉबर्ट पैटिंसन: नए दौर का नया बॉन्ड?

अब 40 साल के रॉबर्ट पैटिंसन इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे. ‘ट्वाइलाइट’ में एडवर्ड कलन और ‘द बैटमैन’ में ब्रूस वेन के किरदार से पहचान बनाने वाले पैटिंसन ने अपने अभिनय के कई अलग रंग दिखाए हैं. ‘गुड टाइम’ और ‘द लाइटहाउस’ जैसी फिल्मों में उनकी सीरियस और एक्सपेरिमेंट एक्टिंग देख चुकी है. नई फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करेंगे, जबकि पटकथा स्टीवन नाइट लिखेंगे. एमी पास्कल और डेविड हेमैन इसके निर्माता हैं.

डेनियल क्रेग का बॉन्ड अपनी ताकत, कठोर व्यक्तित्व और भावनात्मक संघर्षों के लिए जाना गया. इसके उलट पैटिंसन के पिछले किरदारों में रहस्य, बेचैनी, मनोवैज्ञानिक गहराई और शांत लेकिन प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली है. यही खूबियां उनके बॉन्ड को एक अलग पहचान दे सकती हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button