खबर

चेन्नई की सड़कों पर उतरे 10 हजार लोग, 22 मुस्लिम कैदियों की रिहाई और आरक्षण को लेकर ये हैं मांगें | chennai-protest-muslim-prisoners-release-percent-reservation-mmk-coimbatore-blast-convicts



चेन्नई:

चेन्नई में मुस्लिम कैदियों की रिहाई की मांग करते हुए हजारों लोग सड़क पर उतरे और प्रोटेस्ट किया. डॉ. एम. एच. जवाहरुल्लाह की पार्टी एमएमके यानी ‘मनिथनेया मक्कल काची’ द्वारा आयोजित एक प्रोटेस्ट में करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. इस प्रदर्शन में आजीवन कारावास काट रहे 22 मुस्लिम कैदियों की रिहाई और मुस्लिम धर्म अपनाने वालों के लिए 3.5 फीसदी आरक्षण को बहाल करने के वास्ते कानूनी संशोधन की मांग की गई. 22 मुस्लिम कैदियों में वे 14 दोषी भी शामिल हैं, जिन्हें 1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस हमले का निशाना बीजेपी नेता के.एन.के. आडवाणी थे और इसमें 58 लोगों की जान चली गई थी. ये लोग करीब 28 साल से जेल में बंद हैं.

NDTV के एक सवाल ‘पार्टी ऐसे लोगों की रिहाई की मांग को कैसे सही ठहराती है, जो 58 लोगों की जान लेने वाले आतंकी हमले के दोषी हैं’ के जवाब में MMK प्रमुख डॉ. एम.एच. जवाहरउल्लाह ने कहा कि इन कैदियों ने अपनी करीब पूरी जिंदगी जेल में ही बिता दी है.

‘संसोधन लाए सरकार…’

जवाहिरुल्लाह ने NDTV को बताया, “उन्होंने (कैदी) अपनी लगभग पूरी जिंदगी जेल में बिता दी है. DMK के शासनकाल के दौरान, एक आयोग की सिफारिश पर ऐसे 41 लोगों को रिहा किया गया था, जिनमें अन्य धर्मों के लोग भी शामिल थे.”

पार्टी यह भी मांग कर रही है कि तमिलनाडु सरकार एक विधायी संशोधन लाए, जिससे पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों और डिनोटिफाइड कम्युनिटीज से इस्लाम अपनाने वालों के लिए 3.5 फीसदी आरक्षण को बहाल किया जा सके.

यह मांग सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद आई है, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के आरक्षण से जुड़े आदेश को बरकरार रखा गया है. इससे मौजूदा व्यवस्था को एक झटका लगा है.

चेन्नई में हुआ यह प्रोटेस्ट तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद हुए सियासी बदलाव के बैकग्राउंड में हो रहा है. DMK की सहयोगी पार्टी MMK अभी भी उसके साथ बनी हुई है, जबकि कांग्रेस सहित कई अन्य पूर्व सहयोगी दल चुनावों के बाद TVK में शामिल हो गए हैं.

MMK का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने हाल ही में सत्ताधारी DMK के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर इन मांगों को उनके सामने रखा था.

यह भी पढ़ें | TVK विधायक ने महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज! महिला आयोग ने लिया संज्ञान, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें | चेन्नई और पोडनूर से दरभंगा, बरौनी व रक्सौल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा; देखें टाइमिंग और रूट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button