खबर

अररिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, छह लोगों की दर्दनाक मौत | Bihar Road Accident 6 Killed After Scorpio Falls Into Canal in Araria



अररिया:

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. वहां के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 

कहां और कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है. हादसे के शिकार लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे. ये सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्य किया गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.पुलिस अधिकारी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है.फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है.

ये भी पढ़ें: दुनिया ने भारत की तरक्की का लोहा माना… ‘आर्थिक तबाही’ वाले राहुल गांधी के बयान के बाद FICCI इवेंट में बोले PM मोदी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button