मनोरंजन

‘कोई बात नहीं…’ पिता शाहरुख खान से हुई तुलना तो आर्यन खान ने दिया ऐसा जवाब


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की तरह ही उनके दोनों बड़े बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान ने भी सिनेमा की दुनिया में करियर बनाने का फैसला लिया. सुहाना खान ने साल 2023 में वेब सीरीज ‘द आर्चीज’ के जरिए एक्टिंग करियर शुरू किया था. जबकि अब वो शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. वहीं आर्यन खान ने वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर डायरेक्टर करियर शुरू किया था. अब उन्होंने अपनी तुलना अपने पिता से होने को लेकर रिएक्ट किया है.

‘टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान 29 साल के हो चुके हैं. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को डायरेक्ट करके काफी सुर्खियां बटोरने वाले आर्यन को ‘टाइम’ मैगजीन की पहली ‘टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट में जगह मिली है. इसके बाद उन्होंने मैगजीन के साथ बातचीत में पिता से तुलना पर जवाब दिया और कहा कि इसे वो तारीफ के रूप में देखते हैं.

शाहरुख खान से तुलना पर क्या बोले आर्यन खान?

बता दें कि शक्ल-सूरत के मामले में आर्यन खान काफी हद तक अपने पिता शाहरुख की तरह दिखते हैं. अक्सर फैंस उनकी तुलना शाहरुख खान से करते हैं. टाइम मैगजीन से बातचीत के दौरान आर्यन से उनकी तुलना उनके पिता से होने पर सवाल किया गया था. इस पर आर्यन ने कहा, ‘हर किसी का कंपैरिजन उनसे होता है. कोई बात नहीं अगर मेरा कंपैरिजन भी उनसे हो रहा है तो. वो कमाल के हैं. मैं इसे तारीफ की तरह लेता हूं कि नंबर 1 इंसान से तुलना हो रही है.’

कैमरे के पीछे कैसे काम करते हैं आर्यन खान?

आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसमें राघव जुयाल, रजत बेदी, बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, मोना सिंह, साहेर बंबा, आन्या सिंह, अरशद वारसी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आए थे.

आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपने काम करने के तरीके को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘चाहे विचारों को सच करना हो या उन्हें कागज पर उतारना हो मैं विचारों को हकीकत में बदलने में माहिर हूं.’ आगे उन्होंने ये भी कहा था कि कहानी तो वही रहती है. अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह अलग से पेश कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button