

नई दिल्ली:
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि 3 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से है. फिल्म की कहानी से लेकर गाने खूब सुर्खियों में रहे. वहीं अब फिल्म की रिलीज से 13 दिन पहले मातृभूमि का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसमें सलमान खान खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने का नाम है “मदिरापान”, जिसे हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज और मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है. यह फुट टैपिंग गाना म्यूजिक, मस्ती और भाईचारे का जश्न मनाता है.
सलमान खान का मदिरापान गाना रिलीज
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लेटेस्ट ट्रैक ‘मदिरापान’ में सलमान खान ने अपने सिग्नेचर डांस स्टाइल और एफर्टलेस स्वैग के साथ अपनी वापसी की है यह गाना खुद में आर्मी लाइफ की मस्ती और भाईचारे को लिए हुए है. इस गाने में सलमान खान अपनी स्क्वॉड के साथ मस्ती से भरा डांस और जश्न के जरिए बॉन्डिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री इसके विजुअल अपील को और बढ़ाती है. इस तरह से गाने की खुद की तरफ खींचने वाली एनर्जी, चार्म और हर फ्रेम में जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, सभी के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
हिमेश रेशमिया ने किया कंपोज
हिमेश रेशमिया के कैची कंपोजिशन, मुदस्सर खान की जबरदस्त कोरियोग्राफी और समीर अंजान द्वारा लिखे गए बोल के साथ ‘मदिरापान’ ऐसा गाना है, जो हर पार्टी में अपनी जगह बनाते हुए, चार्टबस्टर बनाने वाला है.
मातृभूमि के बारे में
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन की कमान जियो स्टूडियोज ने संभाली है, जबकि ओवरसीज इसका डिस्ट्रीब्यूशन जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है. मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें- Gunmaaster G9 का गाना रिलीज, 47 साल पुराने गाने का कॉपी, डायरेक्टर बोले- उसकी जगह लेना नहीं





