खबर

राजस्थान में पालतू गाय की मौत पर बैंड-बाजों के साथ निकाली अंतिम यात्रा, लोगों ने चुनरी ओढ़ाकर दी विदाई | Bhilwara Family Gives Grand Farewell To Cow With Band And Final Procession


राजस्थान में पालतू गाय की मौत पर बैंड-बाजों के साथ निकाली अंतिम यात्रा, लोगों ने चुनरी ओढ़ाकर दी विदाई

भीलवाड़ा में वैदिक रीति-रिवाज से हुआ गाय ‘गौरी’ का अंतिम संस्कार.

NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के विजय सिंह पथिक नगर में एक परिवार ने अपनी पालतू गाय ‘गौरी’ को घर के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी. वकील अशोक गट्टानी की यह गाय पिछले कुछ दिनों से बीमार थी. उसकी मौत के बाद परिवार ने मेवाड़ी परंपरा के मुताबिक बैंड-बाजा के साथ उसका डोला निकाला.

फूल-मालाओं से गौरी को सजाया

अंतिम यात्रा के लिए एक गाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया और गौरी को नई चुनरी ओढ़ाई गई. यात्रा के आगे बैंड-बाजा चल रहा था और पीछे लोग भजन गाते हुए ‘गौ माता की जय’ के नारे लगा रहे थे. बस्ती की गलियों में हर घर के बाहर लोग श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े थे. इस दौरान कई महिलाओं ने भी अपनी तरफ से चुनरी ओढ़ाकर गौरी को अंतिम प्रणाम किया.

गोपाष्टमी के दिन हुई थी अंतिम विदाई

पूरे इलाके में घुमाने के बाद कोठारी नदी के किनारे वैदिक रीति-रिवाज से गौरी का अंतिम संस्कार किया गया. शाम को परिवार की तरफ से शोक सभा भी रखी गई, जिसमें मोहल्ले के कई लोग शामिल हुए. गोपाष्टमी के दिन हुई इस विदाई की चर्चा पूरे शहर में है और अब सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है.

यह भी पढ़ें:- 1 मिनट से भी कम समय में बनाई Statue of Liberty की तस्वीर, स्पीड पेंटर ने जीता Guinness World Record

यह भी पढ़ें:-  रूस में मिली लड़की के बुलावे पर मंगोलिया के गांव देखने चला गया इंडियन यूट्यूबर, कहा- ‘ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा’




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button