
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शिमला द्वारा जारी जुलाई 2026 की मासिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार जुलाई माह के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई. राज्य में 255.9 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 272.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक है.
रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में दर्ज 272.5 मिमी वर्षा, वर्ष 1901 के बाद जुलाई माह की 62वीं सबसे अधिक वर्षा रही. सबसे अधिक जुलाई वर्षा वर्ष 1949 में 548.6 मिमी दर्ज की गई थी. हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन सामान्य बारिश का ही अनुमान जताया है. वहीँ कहीं से जनहानि की भी सूचना नहीं है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
कांगड़ा जिले में ज्यादा बारिश हुई
जुलाई माह के अधिकांश दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा हुई. 7 जुलाई को सबसे कम और 10, 21, 22, 28, 29 तथा 31 जुलाई को सबसे अधिक वर्षा गतिविधि दर्ज की गई. कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 546.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. लाहौल-स्पीति में सबसे कम 74.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई. चंबा, किन्नौर और शिमला जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रही।बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई.
कई जिलों में बारिश के चलते हुईं दुर्घटनाएं
प्रदेश के अन्य जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई. आईएमडी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जुलाई माह के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिलीं.
हालांकि अगस्त के पहले सप्ताह में कुछ क्षत्रों के येलो अलर्ट को छोड़ दिया जाए ओटी हिमाचल में किसी तरह का बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बावजूद इसके लोगों को सावधान किया गया है, मौमस अपडेट लेकर ही यात्रा करें. इसके अलावा रात में यात्रा टाल दें तो बेहतर रहेगा. जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
