खबर

‘सैलरी ही आपकी लाइफस्टाइल चलाती है’, इन्फ्लुएंसर ने दी ऐसी सलाह तो भड़के कॉर्पोरेट एम्पलाइज | Salary Pays For Your Lifestyle Influencer Asks Employees To Stop Complaining About 9-To-5 Jobs



9 To 5 Job Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कॉर्पोरेट कल्चर और 9 से 5 की नौकरी की बुराई करना बेहद आम हो गया है. हर दूसरा इंसान काम के प्रेशर और ऑफिस के माहौल को लेकर शिकायत करता दिखता है. इसी बीच दिशा देसाई नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने इंटरनेट पर एक अलग पर्सपेक्टिव प्रेजेंट करते हुए लोगों को आईना दिखाया है. उन्होंने कहा कि, ‘एक समय वो खुद भी अपनी जॉब से काफी शिकायतें करती थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि जब तक हमारे पास कोई दूसरा पक्का जरिया नहीं है, तब तक नौकरी को कोसते रहने का कोई मतलब नहीं है.’

ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड में छत की नाली साफ करने के मिले 12000, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

सैलरी से ही पूरे होते हैं सारे शौक और सपने (Office Salary Funds Your Lifestyle)

कंटेंट क्रिएटर दिशा का मानना है कि, ‘अगर आप अपनी नौकरी से सच में नफरत करते हैं, तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने लिए कोई नया रास्ता ढूंढे. जब तक आप कुछ नया नहीं कर लेते, तब तक आपका घर का किराया, वीकेंड की पार्टियां, छुट्टियां और फ्यूचर के इन्वेस्टमेंट इसी जॉब की सैलरी से होता है, इसलिए जिस सैलरी से आपका पूरा लाइफस्टाइल चल रहा है, उसे हर रोज बुरा-भला कहना सही सोच नहीं है.’ उन्होंने कहा कि, ‘फाइनेंशियल फ्रीडम पाने के लिए काम करना चाहिए, न कि हर वक्त शिकायत में वक्त गंवाना चाहिए.’

सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे लोग (Internet Divided Over 9 To 5 Job Debate)

ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा की इस प्रैक्टिकल थिंकिंग का सपोर्ट किया और माना कि स्टेबल इनकम ही लाइफस्टाइल का बेस है. वहीं दूसरी तरफ कई एम्पलाई ने बर्नआउट, काम के जरूरत से ज्यादा प्रेशर और जहरीले ऑफिस कल्चर का हवाला देते हुए कहा कि, ‘इन सीरियस प्रॉब्लम को केवल शिकायत मानकर नहीं अनदेखा किया जा सकता.’

ये भी पढ़ें:-‘भारत का हेल्थ सिस्टम ज्यादा बेहतर है’ विदेश में बच्चे के इलाज को तरसी भारतीय मां, देखें न्यूजीलैंड के हेल्थ सिस्टम का हाल!
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button