मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग


साल 2002 में रिलीज हुई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी और परेश रावल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अपनी कॉमेडी और एक्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था.

अब करीब 24 साल बाद फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में ‘येड़ा अन्ना’ का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर मुहर लगा दी है. साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर भी जानकारी दी है.

अगले साल शुरू होगी ‘आवारा पागल दीवाना 2’ की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हां, बिल्कुल.’

इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के सीक्वल को लेकर हिंट दिया था. अब उनके इस बयान के बाद फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

बता दें कि ‘आवारा पागल दीवाना’ को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था, जबकि फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. इसमें सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, अमृता अरोड़ा, आरती छाबड़िया, प्रीति झंगियानी, सुप्रिया पिलगांवकर, ओम पुरी, जॉनी लीवर और राहुल देव जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कॉमेडी, एक्शन और कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

‘आवारा पागल दीवाना’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 27.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें भारत में फिल्म की कमाई 21.61 करोड़ रुपये ग्रॉस और 16.35 करोड़ रुपये नेट रही, जबकि ओवरसीज मार्केट से 5.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. अगर आप इस फिल्म को दोबारा देखना चाहते हैं, तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button