खबर

घर पर केले के छिलके से कैसे बनाएं खाद? जानें पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका | how to use banana peels for plants easy way to make liquid fertilizer from banana peels and aloe vera leaf kele ke chhilke se khaad kaise banaye


अगर आपके घर की बालकनी या गार्डन में लगे पौधों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या उनमें फूल कम आ रहे हैं, तो उनकी देखभाल के लिए हर बार महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. रसोई में निकलने वाले केले के छिलकों से भी पौधों के लिए एक घरेलू लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. माली के बताए तरीके में केले के छिलकों के साथ एलोवेरा और थोड़ा गुड़ मिलाकर घोल बनाया जाता है. इसे सही तरीके से तैयार करके पौधों की मिट्टी में इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

केले के छिलके से खाद बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

इस घरेलू लिक्विड फर्टिलाइजर को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए ये चीजें इकट्ठा कर लें. सबसे पहले आप 125 ग्राम केले के छिलके, 125 ग्राम एलोवेरा के टुकड़े, 25 ग्राम गुड़ और 1.25 लीटर साफ पानी और एक साफ कांच या प्लास्टिक का जार ले लें. इसके बाद आाप घर पर ही खाद बना लें.

7 दिन में ऐसे तैयार करें लिक्विड फर्टिलाइजर

सबसे पहले केले के छिलकों और एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक साफ जार में करीब 1.25 लीटर पानी डालें. इसमें केले के छिलके, एलोवेरा और बारीक कटा हुआ गुड़ मिला दें. जार को ऊपर तक न भरें, ताकि फर्मेंटेशन के दौरान गैैस बनने पर थोड़ी जगह बनी रहे. अब इसे अच्छी तरह हिलााकर छायादार जगह पर रख दें. इस सामान को करीब सात दिनों तक फर्मेंट होने दें. इस दौरान रोजाना जार का ढक्कन थोड़ी देर के लिए ढीला करके गैस बाहर निकालें. इसे धूूप में रखने से बचें और जार को ऐसी जगह रखें जहां बच्चे या पालतू जानवर न पहुंच सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- लोहे की कड़ाही में बनाएं बालों के लिए खास तेल, बाल झड़ना होगा दूर, एक्सपर्ट से जानें बनाने और लगाने का सही तरीका

पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका

माली के बताए तरीके के अनुसार, सात दिन बाद तैयार घोल को छान लें. अब इसके 100 मिलीलीटर घोल को एक लीटर साफ पानी में मिलाएं. तैयार खाद को पौधे की जड़ों के आसपास की मिट्टी में धीरे-धीरेे डालें. इसे सीधे पौधों की पत्तियों पर डालने से बचें. पहली बार इस्तेमाल करते समय कम मात्रा से शुुरुआत करें.

क्या केले के छिलके की खाद से ज्यादा फूल आएंगे?

इसके अलावा, केले के छिलकों में पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के पोोषण में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इस घरेलू घोल से हर पौधे में ज्यादा फूल आने की गारंटी नहीं है. पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप, सही मात्रा में पानी, अच्छी मिट्टी और संतुलित खाद भी जरूरी है. ध्यान रखें कि फर्मेंट कििया हुआ घोल खराब गंध या फफूंदी वाला हो तो उसका इस्तेमााल न करें.

ये भी पढ़ें- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button