खबर

बच्चों से तो जीत नहीं सकते, बड़ों से तो…. U-19 एशिया कप में भारत ने हराया तो ओवैसी ने पाकिस्तान को यूं चिढ़ाया | Asaduddin Owaisi under-19 Asia cup india pakistan match



मेरठ में एक चुनावी रैली के दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की ऐसी फिरकी बांधी कि देखने वाले देखते ही रह गए. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान को मात दी, उन्हें मुबारकबाद. तुम बच्चों को हरा नहीं पा रहे, तुम बड़ों को ना ना… उनके इस बयान के बाद वहां तालियां बजने लगी और ओवैसी ने जिस अंदाज में पाकिस्तान को सुनाया उनको देखने वाले देखते रह गए. बता दें कि मस्कट में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट हराकर एशिया कप खिलातब जीत लिया. पीएम मोदी ने भी भारत के इन युवा क्रिकेटर्स पर गर्व जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. 

पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था और कप्तना लक्ष्य रायचंदानी (80), आर्यवीर सहवाग (58, मोहित की (49) और मनल चौहान (47) की मजबूत पारियों की बदौलत भारत इस लक्ष्य को पार करने में कामयाब रहा. आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर युवा टीम के जज्बे की तारीफ में लिखा कि क्या मैच था. और क्या शानदार अंत. 338 रनों का पीछा करते हुए अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराना सच में बहुत बड़े जज्बे की बा है. लक्ष्य के 80 और आर्यवीर के 58 रन और फिर हमें एक चमत्कार की जरूरत थी तब मनल चौहान और मोहित ने शानदार प्रदर्शन किया. अविश्वसनीय जीत. इन चैंपियंस पर गर्व है.

इरफान पठान ने लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी अंडर 19 टीम की क्या शानदार जीत है. उन्होंने असली जज्बा दिखाया. ये देखकर अच्छा लगा.

बता दें कि गांगुली ने भी लिखा बहुत बढ़िया भारत ने अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन किया. युवा सहवाग… उनका टूर्नामेंट क्या कमाल का रहा है. और टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. वीरू को जरूर बहुत गर्व हो रहा होगा. 

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि लड़कों आपको बहुत बहुत बधाई. दबाव के बीच आपने जिस तरह धैर्य, साहस और संयम का परिचय दिया, वह शानदार था. सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने बेहतरीन जज्बा और विश्वास दिखाया. आपने जिस तरह भारत का प्रतिनिधित्व किया उस पर मुझे गर्व है. सीखते रहें और अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाते रहें. बहुत बढ़िया टीम.
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button