खबर

पवन सिंह का नया छठ गीत, उगते सूर्य को अर्घ्य देने की होई गईलें भोर में दिखाई परंपरा, अव्या दुबे के साथ छठ पूजा को बनाया खास | Pawan singh new chhath song Hoi Gaile Bhor released shows tradition arghya to rising sun alongside Avya Dubey



नई दिल्ली:

पवन सिंह के भोजपुरी गीतों को फैंस काफी पसंद करते हैं. लेकिन उनके करियर को उड़ान छठ गीतों या छठ के गानों के कारण मिली है. उनके कई  छठ गीतों को आज भी छठ पूजा के अवसर पर बजाया जाता है, जिसमें जोड़े जोड़े फलवा से लेकर छठ मइया के बरतिया जैसे गीत शामिल हैं. इसी बीच अपने फैंस को छठ पूजा पर खास तोहफा देते हुए पवन सिंह ने अपना नया छठ गीत रिलीज कर दिया है, जिसमें वह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं. इस गीत का नाम है होई गईलें भोर, जिसे यूट्यूब पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

पवन सिंह का नया छठ गीत होई गईलें भोर रिलीज

पवन सिंह का नया छठ गीत “होई गईलें भोर” (Hoi Gaile Bhor) यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पेज पर रिलीज किया गया है, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह के साथ अव्या सिंह ने गाया  है. यह छठ गीत उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा और छठ व्रत की आध्यात्मिक भावना को दिखाता है.  

छठ गीत में सूर्य को अर्घ्य का दिखाया महत्व

पवन सिंह के “होई गईलें भोर” का मतलब है “सुबह हो गई”. दरअसल, गीत में व्रती महिलाएं और परिवार के सदस्य सुबह होने का इंतजार करती हैं ताकि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व की पूजा पूरी कर सकें. 

ये भी पढ़ें- Anuradha Paudwal Chhath Song: अनुराधा पौडवाल का नया छठ गीत,  कोसिया भरवले बानी में क्वीन तान्या ने दिखाई कोसी से लेकर प्रसाद की झलक

गाने में क्या दिखाया गया

छठ घाट का मनोरम दृश्य दिखाया गया है. इसके अलावा व्रती की श्रद्धा और भक्ति का भी वर्णन किया गया और सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई है. 

गाने के बोल हैं…

बदरे से आई हैं दीनानाथ 
अजरा में आस लेके जोड़ा हाथ

पवन सिंह के पॉपुलर छठ गीत

इस नए छठ गीत के अलावा पवन सिंह के कुछ पॉपुलर छठ पूजा के गाने भी हैं, जिसमें जोड़े जोड़े फलवा, छठी मइया के बरतिया, जल बीच खड़ा होई, चल भौजी हाली हाली, धनिया हमार नया बाड़ी और पहिले पहिल छठी मइया शामिल है. 

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल का नया छठ गीत, धनिया मोर शहरी बाड़ी में पल्लवी सिंह भी आईं नजर, यूं मनाया शहरी लड़की ने पहला छठ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button