खबर

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश के रिलीज के 100 दिन पूरे, जानें अब तक का कलेक्शन और ओटीटी रिलीज | Director Vishal Chaturvedi neem karoli baba film Hanuman Ansh Crosses 100 Days At Box Office With Over 450 Crore Worldwide



Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं अब तक की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी ने अपने सिनेमाई सफर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ थी, जिसका 10 लाख से 400 करोड़ पार का सफर इसे और भी खास बनाती है. आस्था और आध्यात्मिकता पर आधारित कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने वाले विशाल ने अपनी पहली ही निर्देशित फिल्म को एक असाधारण सिनेमाई सफलता में बदल दिया है और अपने फिल्ममेकिंग करियर की यादगार शुरुआत की है. तो आइए आपको बताते हैं हनुमान अंश का 100 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

हनुमान अंश का 100 दिनों का कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर किसी शानदार उपलब्धि से कम नहीं रहा है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद दर्शकों की सराहना और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की. रिपोर्टेड क्लोजिंग ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 343.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.97 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ओवरसीज में 48.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन शानदार 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

ये भी पढे़ं- कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान

हनुमान अंश का बजट और कास्ट

बताया जा रहा है कि लगभग 1.8 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म की व्यावसायिक सफलता इसे एक असाधारण कामयाबी की कहानी बनाती है. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है. फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी सहित कई कलाकार नजर आए हैं. आध्यात्मिकता से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के विशाल के फैसले को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और फिल्म ने अपनी शुरुआती उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर सफलता हासिल की.

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज

विशाल चतुर्वेदी के लिए सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करना महज एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक डेब्यू फिल्ममेकर के तौर पर उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. 10 लाख रुपये की ओपनिंग से लेकर रिपोर्टेड 453 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, ‘हनुमान अंश’ इस बात की शानदार मिसाल बनकर उभरी है कि किसी कहानी पर विश्वास और दर्शकों के साथ उसका जुड़ाव किस तरह एक अप्रत्याशित सिनेमाई घटना में बदल सकता है. वहीं अब इस मुकाम के बाद हनुमान अंश का अगला पड़ाव ओटीटी रिलीज है, जो 27 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. जबकि सोनी मैक्स पर बाद में इसका टीवी प्रीमियर किया जाएगा. 

ये भी पढे़ं- 72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button