मध्य प्रदेश

सीधी के पटवारी सस्पेंड, बुजुर्ग की पीठ पर चढ़कर पार की थी नदी


मध्य प्रदेश के सीधी में एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. इस वीडियो में पटवारी एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर बैठकर नदी पार करता दिख रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है. वहीं, अब जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है. 

वीडियो वायरल होने के बाद अमला माटा पंचायत पहुंचे ADM

वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक अमला माटा पंचायत पहुंचा, जहां ADM और नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर पटवारी के कामकाज की हकीकत जानी. पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ पटवारी भी मौजूद रहा.

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है सीधी का माटा गांव

सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम माटा गांव आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है. इस ग्राम पंचायत में लगभग 4200 की आबादी है.  पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अंग पर सवाल खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन ने राजस्व से संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में भेजा. 

इसी क्रम में सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी नीलेश नामदेव भी फसल से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गए थे. रास्ते में नदी में पानी होने के कारण पटवारी एक बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर इसे पार कर रहा था, किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वो वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.

पटवारी पर कई मामलों को लेकर लापरवाही के आरोप

मौके पर पहुंचे ADM के सामने ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी. ग्रामीणों ने स्वामित्व योजना, बारिश के दौरान घरों के सर्वे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नामांतरण और बंटवारे सहित कई मामलों में पटवारी पर लापरवाही के आरोप लगाए. प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और मामले की जांच की बात कही. 

पटवारी ने वायरल वीडियो को बताया गलत

वहीं, पटवारी ने अपना पक्ष रखते हुए वायरल वीडियो को गलत बताया है. बहरहाल नदी पार करते पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कटनी: वाटर टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

Input By : शिवपूजन मिश्रा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button