खबर

ABVP का दिल्ली में महासम्मेलन, कांग्रेस पर बोला हमला, 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने का दावा | abvp delhi mahasammelan student protest congress left parties democracy delhi university dusu virendra solanki



Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Delhi Protest : चुनाव आयोग और सरकार को लेकर देश में जारी राजनीतिक टकराव के बीच अब छात्र संगठन भी आमने-सामने नजर आ रहे हैं. विपक्ष जहां चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर उस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख कमजोर करने के आरोप भी लग रहे हैं. इसी राजनीतिक बहस के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली में विशाल छात्र महासम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस और वामपंथी दलों के खिलाफ विरोध मोर्चा खोल दिया. इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी और ABVP से जुड़े प्रमुख छात्र प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ का नारा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दिल्ली के आह्वान पर आयोजित इस जमावड़े में ABVP ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर कथित अलोकतांत्रिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया. संगठन का दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, लेकिन इस संख्या की स्वतंत्र या ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है. ABVP ने ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ का नारा देते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है.

संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास लोकतंत्र के खिलाफ: ABVP

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने NDTV से बातचीत में कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थवश संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है.

सोलंकी के मुताबिक, इस प्रदर्शन का उद्देश्य कांग्रेस और वामपंथी दलों की कथित अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना था. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि देशभर के छात्र प्रतिनिधि लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मर्यादाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्र प्रतिनिधि हुए शामिल

इस जुटान में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह शामिल हुए. पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अंकित भिदान और पूर्व अध्यक्ष गौरववीर सोहल ने भी सहभागिता की.

इसके अलावा लद्दाख विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप राणा, उत्कल विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अभिराम, गुवाहाटी विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मानस प्रतिम कलिता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह महाजुटान ऐसे समय में हुआ है, जब देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा की ओर से राजनीतिक यात्राएं और जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तक इन कार्यक्रमों में शामिल होकर विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं. ऐसे में ABVP का यह एकत्रीकरण मौजूदा राजनीतिक माहौल में छात्र संगठनों की सक्रियता को भी दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के FMS में MBA दाखिले शुरू, कैट स्कोर और इस फॉर्मूले से मिलेगी सीट, जानें आखिरी तारीख





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button