खबर

अपराध और क्राइम में फर्क नहीं जानते, चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?… CM सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव का तंज | Tej Pratap Yadav Targets Bihar CM Samrat Choudhary Over Crime Remarks, Questions Free Power Appeal



जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयानों को लेकर निशाना साधा. सीएम के अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि सम्राट चौधरी को आखिर यह भी नहीं पता कि अपराध और क्राइम में क्या फर्क है. तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘सम्राट चौधरी किस स्कूल में पढ़े हैं? क्या वे चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं?’

वहीं 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील को लेकर भी तेज प्रताप यादव ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छठ और दिवाली जैसे त्योहारों का समय है, ऐसे में क्या लोग त्योहार मनाना और घरों में बिजली का इस्तेमाल करना छोड़ दें? लोगों को बिजली की जरूरत अपने घरों में रोशनी और रोजमर्रा के कामों के लिए होती है.

तेज प्रताप यादव ने बिहार के विकास के दावों पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अगर 125 यूनिट बिजली छोड़ने से बिहार का विकास होने की बात कही जा रही है तो पहले यह बताया जाए कि राज्य में विकास आखिर कहां दिखाई दे रहा है.

इसके अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि निश्चित रूप से वोटों की चोरी हुई है. उन्होंने दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच सवाल हैं और इनकी जांच होनी चाहिए.

हाल ही में तेज प्रताप ने सुरक्षा बढ़ाने की अपील की

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर केंद्र और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ से लौटने के बाद अपनी लोकप्रियता बढ़ने का दावा करते हुए उन्होंने कहा है कि अब वह जहां भी जाते हैं, बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने पहुंच जाते हैं. कई बार भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

तेज प्रताप का कहना है कि फिलहाल बिहार सरकार की ओर से उन्हें केवल एक सुरक्षाकर्मी दिया गया है. उनका सवाल है कि जब सार्वजनिक कार्यक्रमों में इतनी भीड़ जुटती है, तो एक सुरक्षाकर्मी के लिए उनकी सुरक्षा संभालना कैसे संभव होगा? उन्होंने आशंका जताई है कि भीड़ उनके सुरक्षाकर्मी को भी घेर सकती है. ऐसी स्थिति में उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है या उसका सरकारी हथियार भी छीना जा सकता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button