खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने बताई यूपी की सच्चाई, बोले- ‘मैं क्रिमिनल था और अब केले बेच रहा हूं’ | harsh gujral jokes about UP law and order in front of cm yogi adityanath reveals criminals selling bananas



नई दिल्ली:

सीएम योगी आदित्यानाथ ने स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष को ‘Creator of the Year’ अवॉर्ड से सम्मानित किया. हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) जब भी स्टेज पर आते हैं तो वो एक ऐसा माहौल बनाते है कि सामने वाला हंसने पर मजबूर हो ही जाता है. लेकिन इस बार उन्होंने जिसके सामने अपना ह्युमर दिखाया है वो कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ थे. हर्ष ने कहा कि हमारा काम तो कॉमेडी करना है, जिससे हम स्ट्रेस को दूर करते हैं. इसी के साथ उन्होंने योगी आदित्यनाथ के स्ट्रेस की बात की. सोशल मीडिया पर हर्ष गुजराल का सीएम योगी के साथ ये वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उनके जोक के सामने खुद योगी जी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए. 

वीडियो में हर्ष कहते हैं कि, आपेक ऊपर पूरे यूपी का स्ट्रेस है, इसलिए मैं ये जानना चाहता हूं कि आप कॉमेडी देखते हैं कि नहीं देखते हैं? इसपर मुख्यमंत्री योगी हां में सिर हिलाते हुए हंस पड़ते हैं. इसके बाद हर्ष बोलते हैं कि मैं कुछ सोचकर आया था आपके बारे में बोलने के लिए, अगर थोड़ी इजाजत सी इजाजत होगी तभी बोल पाउंगा सर. तभी योगी हर्ष की तरफ अवॉर्ड बढ़ाते हैं इस पर हर्ष कहते हैं, महाराज जी कह रहे हैं कि पहले इसको पकड़ लो और फिर वो हंस पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: 90s के कुमार सानू के ये 5 गाने आज भी हैं हर दिल की धड़कन, नंबर 3 को मिले 31.5 करोड़ व्यूज

हर्ष ने बताया उत्तर प्रदेश की तरक्की का सच

हर्षने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की तरक्की वहां से पता लगती है कि जब हम विदेश में भी शो करते हैं तो अंग्रेज भी थोड़ा-थोड़ा घबराते हैं. मैंने उनके मुंह से सुना है- ओह माय गॉड, उत्तर प्रदेश. उसके दो ही रीजन हैं, एक तो यूपी के लोग और दूसरे यूपी के योग.’ इस बात पर सीएम योगी हंस पड़ते हैं. इसके बाद हर्ष ने कहा कि, ’30 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी उठाकर आगे बढ़ना और दो लोगों को फैन बनाना, एक तो माता-पिता फैन है और ऊपर ये यूथ भी फैन है तो मतलब अगर 70 और 30 साल, अगर दोनों ही ऐज ग्रुप फैन हो जाए तो आपने कुछ बहुत ही बेहतरीन क्या होगा यहां पे. जहां पर पहले ये होता था कि उत्तर प्रदेश में क्राइम बहुत ज्यादा है, मैं रियल लाइफ की बात कर रहा हूं. मैं लखनऊ में शो करने आया था और मैं वहां ऐसे ही टहल रहा था तो मैंने एक केले वाले से पूछ लिया कि भैया क्या सीन है क्राइम का तो कहता है- क्राइम पूरा खत्म है. मैंने पूछा- भैया आपको कैसे पता तो कहता है- मैं खुद क्रिमिनल था, मैं केले बेच रहा हूं.’ इस बात को सुनते ही योगी जी हंस पड़ते हैं. 

हर्ष को मिला था नोटिस 

बता दें कि हर्ष हमेशा ही अपने मजाकिया अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी के साथ हाल ही में उनको मुंबई साइबर सेल की तरफ से समन भेजा गया था. इस मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए अश्लील जोक्स की शिकायत दर्ज कराई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button