खबर

जब बिन पैर वाले भिखारी ने बौद्ध भिक्षु को दान में दे दिए पैसे और भोजन, बदले में जो मिला वो देख भावुक हुए लोग | Beggar Donate His Food And Money To Buddhist Monk, People Cried After What He Received In Return



Viral Video: ‘मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है. जब करुणा से भरा दिल किसी की मदद के लिए झुकता है, तब इंसानियत की सबसे सुंदर तस्वीर सामने आती है.’ ये वो लाइने हैं, जिसे बोधि फाउंडेशन से जुड़े राकेश ने उस वीडियो के साथ शेयर करते हुए लिखा है, जिसमें सड़क किनारे बैठकर भीख मांग रहे एक शख्स को अपना खाना और पैसे बौद्ध भिक्षु को दान करते हुए देखा जा सकता है. इंटरनेट पर इस वीडियो को अब तक 36 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

जेब से सिक्के निकाले और खाने के साथ दान कर दिए

57 सेकंड का यह वीडियो बिहार के गया जिले में स्थित महाबोधि मंदिर के पास का है. दान पात्र हाथ में लेकर बौद्ध भिक्षुओं का आता देख सड़क किनारे बैठा एक भिखारी अपनी जेब टटोलने लगता है. यह देखकर एक बौद्ध भिक्षु उसके पास आकर रुकते हैं. इसके बाद शख्स अपनी जेब से कुछ सिक्के निकालता है और फिर पास में रखा खाने समेत उसे बौद्ध भिक्षु के दान पात्र में डाल देता है.

चरणों में सिर रखा, आर्शीवाद के साथ मिला इनाम

दान करने के बाद वो अपना सिर से टोपी उतारता है. अपने दोनों हाथों सेबौद्ध भिक्षु के पैर छूता है. इसके बाद वो थोड़ा उठकर अपना सिर बौद्ध भिक्षु के चरणों में रख देता है. नमन करने के बाद जैसे ही वा शख्स उठता है, बौद्ध भिक्षु उसे एक छोटी पानी की बोतल और एक बिस्कुट का पैकेट देते हैं, जिसे वो खुशी से स्वीकार कर लेता है. इसके बाद उसे बौद्ध भिक्षु अपने दान पात्र से एक और बिस्कुट का पैकेट उठाते हैं और एक नोट के साथ उस शख्स को दे देते हैं और फिर उसके सिर पर हाथ रखकर उसे आर्शीवाद देते हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

यह नजारा देख भावुक हुए लोग

यह भावुक कर देने वाला नजारा देख उनके साथ चल रहे बाकी बौद्ध भिक्षु प्रसन्न हो जाते हैं. उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान रहती है, जिसे साफ देखा जा सकता है. वहां खड़े बाकी लोग भी यह देख काफी खुश हुए. जब इस वीडियो को राकेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, तो लोग इस दृश्य को देख भावुक हो गए और वीडियो को अलग-अलग रिएक्शन्स देने लगे.

एक यूजर ने लिखा, ‘यही मानवता की परिभाषा है.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हर कोई बौद्धों की तारीफ कर रहा है, जो कि बहुत अच्छी बात है. लेकिन मैं उस शारीरिक रूप से अक्षम गरीब व्यक्ति की तारीफ करता हूं, जिसने बिना कुछ सोचे-समझे अपने पास जो कुछ भी था, वह दे दिया. इसी तरह उसने अपनी अमीरी दिखाई.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जिंदगी में हर हाल में खुश रहना, इस इंसान ने सिखा दिया.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘बात पैसे की नहीं. यह देखो कि देने वाला दिल कितना बड़ा है.’

यह भी पढ़ें | मंगल ग्रह की हवा से रॉकेट फ्यूल बनाएंगे चीन के साइंटिस्ट! तैयार की नई टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें | साउथ अफ्रीका ने चलाई दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, एक साथ 696 डिब्बों को देख गिनती भूल गए लोग




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button