मध्य प्रदेश

सिया केस पर भोपाल की राइडर आबिदा बोलीं- ‘मेरे साथ भी ऐसा….’


भोपाल की बाइक राइडर आबिदा राना ने गुरुग्राम में सिया के साथ हुई घटना पर चिंता जताते हुए अपने साथ हुए एक पुराने अनुभव को साझा किया है. आबिदा ने बताया कि 2 अगस्त को उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. घटना के बाद वह और उनका परिवार काफी घबरा गए थे. हालांकि, उन्होंने डरने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार चालक को तलब किया.

घटना में शामिल युवकों ने बाद में लिखित में दिया माफीनामा 

आबिदा के मुताबिक, घटना में शामिल युवकों ने बाद में उनसे माफी मांगी और लिखित में भी माफीनामा दिया. उन्होंने बताया कि उस समय वह काफी डर गई थीं और उन्हें आशंका थी कि उनकी बाइक को भी टक्कर मारी जा सकती थी. घटना के बाद परिवार भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहा.

आबिदा ने कहा कि वह बाइक राइडिंग का शौक रखती हैं और इस वजह से वह अपना शौक छोड़ना नहीं चाहतीं, लेकिन ऐसी घटनाओं के कारण कभी-कभी डर जरूर लगता है. उन्होंने मेल डॉमिनेटेड सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.

इंदौर: 4 बेटों ने हड़पा घर, मां को छोड़ा, मरने के बाद नहीं दी मुखाग्नि

आबिदा ने गुरुग्राम की सिया के मामले में की सख्त कार्रवाई की मांग

आबिदा ने गुरुग्राम की सिया के मामले में भी सख्त कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि सिया के साथ इंसाफ होना चाहिए और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो.

हालांकि, वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की जांच के बाद गुरुग्राम पुलिस ने सिया के केस में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ दी है. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के गहन विश्लेषण में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह धारा जोड़ी गई है. इस धारा के तहत 10 साल तक की सजा का प्रावधान है.

कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी, 4 शावकों के जन्म से भारत में 56 हुआ कुनबा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button