मध्य प्रदेश

सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली


मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. मामले के मुख्य आरोपी और 20 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे बंडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, “सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर हमने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने कल घटना से जुड़े लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए हैं. शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है. प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

सागर शराबकांड में 16 की मौत, CM मोहन यादव सख्त का एक और सख्त फैसला

जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़ा

सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 31 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक 16 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन लगातार मामले की जांच कर रहा है.

पुलिस कार्रवाई के साथ प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की है. गुरुवार को मामले में आरोपी बनाए गए मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के 5 मकानों के अवैध हिस्सों को बुलडोजर से ढहा दिया गया. प्रशासन का कहना है कि अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

33 आरोपी बनाए गए, 18 गिरफ्तार

पुलिस ने जहरीली शराब कांड में कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें मुख्य आरोपी रवि लखेरा समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल 13 आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस के मुताबिक रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है और फिलहाल उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रह रहा था. उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सीहोर: पानी फिल्टर प्लांट से फिर क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की हालत खराब

इनमें ज्यादातर मामले आबकारी एक्ट से जुड़े हैं. रवि वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में दर्ज आबकारी मामले में फरार चल रहा था. कुछ समय पहले ललितपुर पुलिस ने उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार भी किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button