खबर

वेसिलीन में मिलाएं ये 3 चीजें, फेस से डार्क सर्कल्स और ब्लैकहेड्स हो जाएंगे एकदम खत्‍म, चमकेगा चेहरा | Vaseline Hacks with lemon haldi and coffee powder to remove dark spots pigmentation dark circles black heads


Vaseline Hacks: वेसिलीन (Petroleum Jelly) लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और रूखेपन से बचाने के लिए जानी जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर वेसिलीन से जुड़े कई DIY ब्यूटी हैक्स वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जाता है कि वेसिलीन में नींबू, हल्दी या कॉफी पाउडर मिलाकर लगाने से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है. हालांकि, इन दावों का कोई साइंट‍िफ‍िक प्रूफ नहीं है. इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.

वेसिलीन और नींबू

नींबू में विटामिन C और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है. कुछ लोग वेसिलीन में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन पर लगाते हैं. वेसिलीन त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है, जबकि नींबू पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को गायब करने का काम करता है. लेकिन इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और दिन के समय लगाने के बाद धूप में जाने से बचें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

हल्दी और वेसिलीन

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. माना जाता है कि वेसिलीन में चुटकीभर हल्दी मिलाकर आंखों के नीचे लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और थकी हुई त्वचा कुछ हद तक फ्रेश दिख सकती है. 

कॉफी पाउडर और वेसिलीन

कॉफी पाउडर को हल्के एक्सफोलिएटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग वेसिलीन में थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिल सकती है.

घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले रखें ये सावधानियां

किसी भी DIY स्किनकेयर हैक को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर लालपन, खुजली या जलन महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें. इसके साथ ही, गंभीर पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स या ब्लैकहेड्स की समस्या होने पर घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.

ह भी पढ़ें:- सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी

यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button