खबर

रिश्ते में राज कपूर के भाई लगते हैं अनिल कपूर, स्ट्रगल के दिनों में पृथ्वीराज कपूर के गैरेज में रहते थे बोनी के पिता सुरिंदर कपूर | Anil Kapoor is belong to Raj Kapoor during his struggling days Boney father Surinder Kapoor used to live in Prithviraj Kapoor garage


नई दिल्ली:

Prithvi Raj Kapoor Birthday: कपूर्स को बॉलीवुड में पहला परिवार कहा जाता है. 90 से अधिक सालों यह परिवार सिनेना पर राज कर रहा है. सरनेम लंबे समय से बॉलीवुड के शाही परिवारों में से एक माना जाता रहा है. पृथ्वीराज कपूर की विरासत सिनेमा के इतिहास में गहराई से दर्ज है, और उनके परिवार के सदस्यों  शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर ने इस परिवार का मान और बढ़ाया है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड का एक और कपूर परिवार, अनिल कपूर का परिवार भी इसी ‘फैमिली ट्री’ का हिस्सा है.

Latest and Breaking News on NDTV

अनिल और बोनी कपूर के पिता, निर्माता सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे. जब सुरिंदर को मुंबई आने के लिए मदद की जरूरत थी, तब पृथ्वीराज कपूर उनके साथ खड़े रहे. 2009 में सुरिंदर कपूर ने ‘रेडिफ’ को बताया था कि पृथ्वीराज कपूर ने ही उन्हें फिल्म निर्माता के. आसिफ से मिलवाया था, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी. सुरेंद्र ने एक बातचीत में कहा था, “मैं 1950 में मुंबई आया था. तब मेरी उम्र 27 साल थी. मैं पेशावर से हूं. जब मैंने अपने चचेरे भाई पृथ्वीराज कपूर को बताया कि मैं काम की तलाश में मुंबई आना चाहता हूं, तो उन्होंने मुझे बुला लिया. जब मैं मुंबई आया, तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं फिल्मों में काम करूंगा, लेकिन पृथ्वीराज बहुत अच्छे इंसान थे. जैसे ही मैं ‘फ्रंटियर मेल’ से मुंबई पहुंचा, वे मुझे के. आसिफ के पास ले गए और ‘मुगल-ए-आजम’ के सेट पर मुझे असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी दिला दी.” 

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआत में जब सुरेंद्र और उनकी पत्नी मुंबई आए, तो वे पृथ्वीराज कपूर के आउटहाउस में रहे. जहां आमतौर पर उनका ड्राइवर रहता था. यह गैरेज के ऊपर एक छोटा सा कमरा था. बाद में वहां से वे तिलक नगर की एक चॉल में चले गए, जहां उनके चार बच्चों—बोनी, अनिल, रीना और संजय का जन्म हुआ. प्रोड्यूसर बनने और गीता बाली के साथ फिल्म बनाने से पहले सुरेंद्र ने उनके असिस्टेंट के तौर पर काम किया था.  हालांकि सुरेंद्र का करियर कुछ खास नहीं चला. न केवल अपने काम में असफल रहे, बल्कि उन्हें दिल की बीमारी भी हो गई. जैसे-जैसे समय बीतता गया और पृथ्वीराज कपूर का परिवार सुपरस्टार बनता गया और सुरेंद्र कपूर पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया. हालांकि, उनके बेटों ने आगे आकर परिवार की किस्मत ही बदल दी. आज, अनिल कपूर देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है. वहीं, बोनी कपूर भी भारतीय सिनेमा के सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक  हैं.

Latest and Breaking News on NDTV




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button